बकरी की आंख की पुतलियां आयताकार क्यों होती है, इंसानों की तरह गोल क्यों नहीं है - GK IN HINDI

बकरियां तो सभी ने देखी है लेकिन यदि कभी ध्यान से देखा हो तो बकरी की आंख में जो पुतली होती है वह इंसानों की तरह गोल नहीं होती बल्कि आयताकार होती हैं। सवाल यह है कि बकरियों की आंखें ऐसी क्यों होती है। और उनमें क्या खास बात होती है। 

बकरी की आंख उसे सतर्क बनाती है

एक बात तो माननी पड़ेगी कि पृथ्वी पर मनुष्य, पशु, पक्षी यहां तक कि वनस्पति भी अपनी उपयोगिता और विशेषता के साथ होते हैं। जैसे किसी ने बहुत रिसर्च करने के बाद इन्हें बनाया है। बनाने वाला न केवल इनोवेटिव है बल्कि एक्सपीरियंस भी है। हम उन्हें भगवान कहते हैं। बकरी की शारीरिक दुर्बलता के कारण उसकी आंखों को ऐसा बनाया गया है जो उसे शक्तिशाली नहीं लेकिन सतर्क बनाती है। 

बकरी की आंख की पुतली क्षैतिज (होरिजेंटल) क्यों होती है

मनुष्य या फिर ज्यादातर जानवरों की आंखों की पुतलियां गोल होती है। उनमें एक केंद्र होता है और वह भी गोल होता है। इस प्रकार हम ज्यादा दूरी तक देख पाते हैं और प्रकाश का परावर्तन समान रूप से आंखों तक पहुंचता है। लेकिन यदि बकरी की बात करते हैं तो उसकी आंख की पुतली क्षैतिज (होरिजेंटल) होती हैं।

बकरी की आयताकार आंख की खास बात

ऐसा इसलिए क्योंकि मांसाहारी जानवरों के लिए बकरी सबसे स्वादिष्ट शिकार होती है। क्योंकि वह ना केवल शाकाहारी होती है बल्कि बकरी अपने भोजन का चुनाव काफी सूझबूझ के साथ करती है। इसलिए उसका मांस काफी स्वादिष्ट होता है और पौष्टिक भी। ऐसी स्थिति में उसकी आंख में आयताकार पुतली उसे दूर छुपे हुए शिकारी को देखने में मदद करती है। बकरी बिना सिर उठाए इंसानों की तरह आसमान को या फिर पेड़ पर लगे आम को नहीं देख सकती लेकिन भोजन करते समय झाड़ियों में छुपे शेर को जरूर देख सकती है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article

मजेदार जानकारियों से भरे कुछ लेख जो पसंद किए जा रहे हैं

(current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !