Madhya Pradesh employees selection board Bhopal द्वारा पशुपालन और डेयरी प्रौद्योगिकी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीख बदल दी गई है। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा का आयोजन दिनांक 12 जून 2025 को किया जाना था परंतु परीक्षा के सिर्फ दो दिन पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा एक नोटिस जारी कर दिया और परीक्षा की तारीख बदल दी। इसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी उन उम्मीदवारों को आएगी जो अपने घर से दूर परीक्षा देंगे।
MP Animal Husbandry and Dairy Technology Diploma Entrance Test (ADDET) 2025 New Exam Date
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एनिमल हसबेंडरी एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंटरेंस टेस्ट 2025 की नई परीक्षा तिथि 17 जून 2025 घोषित की गई है। MPESB द्वारा जारी परीक्षा तिथि परिवर्तित करने की महत्वपूर्ण सूचना की डाउनलोड कॉपी इस समाचार में संलग्न है।
MPESB ADDET - 2025 खाली सीटों की संख्या
1.एनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा, जबलपुर - 100
2.एनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा, महू - 100
3.एनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा, रीवा - 100
4.एनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा, भोपाल - 100
5.एनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा, मुरैना - 100
6.मैना देवी मेमोरियल ऐनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा महाविद्यालय, झांसी रोड, सिथोली, ग्वालियर - 100
7.श्री रामनाथ सिंह ऐनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा महाविद्यालय, गोरमी, भिन्ड - 100
8.ओक्सफोर्ड इन्टरनेशनल ऐनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा महाविद्यालय, हतोद रोड, इन्दोर - 100
9.सेधंवा ऐनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा महाविद्यालय सेधंवा, बडवानी - 100
10.लाल बहादुर शास्त्री ऐनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा महाविद्यालय, हरदा - 100
उपरोक्त सभी सरकारी और प्राइवेट कॉलेज में केवल ऐनीमल हस्बेंड्री डिप्लोमा कोर्स संचालित होते हैं। डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा के लिए मध्य प्रदेश में केवल एक कॉलेज है - सुन्दर डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा महाविद्यालय, धोलखेडी, विदिशा।
MPESB ADDET 2025 ADMIT CARD DOOWNLOAD
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा आयोजित एनिमल हसबेंडरी एवं डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा एंटरेंस टेस्ट 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कृपया नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें:-
इस लिंक पर क्लिक करते ही सिस्टम आपको रीडायरेक्ट करेगा और आपकी स्क्रीन पर मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशल वेबसाइट का वह इंटरफेस डिस्प्ले हो जाएगा जिसमें एप्लीकेशन नंबर, जन्म दिनांक, माता का नाम और आधार नंबर के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विनम्र निवेदन🙏कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें।
सरकारी नौकरी, रोजगार एवं शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category 2 में EDUCATION पर क्लिक करें।