भोपाल, 6 अगस्त 2026: फेस्टिवल सीजन में भोपाल से रीवा और रीवा से भोपाल यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज़ है। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 20174/20173 रीवा–रानी कमलापति–रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस की कोच संरचना में 07 अगस्त 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक अस्थायी संशोधन किया गया है। इसके तहत बर्थों की संख्या डबल से ज्यादा कर दी गई है। मतलब अभी जितने यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकते थे, अब 2 गुना से ज्यादा कर सकेंगे।
Bhopal-Rewa Vande Bharat Express: Number of Berths More Than Doubled
उक्त अवधि में रीवा–रानी कमलापति–रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस 8 कोच की बजाय 16 कोच से संचालित होगी। जिससे वर्तमान में एग्जीक्यूटिव चेयर कार एवं चेयर कार सहित कुल 530 बर्थों से बढ़कर 1128 तक होगी अर्थात 598 बर्थ अपेक्षाकृत बढ़ जायेंगें। वर्तमान कोच संरचना में गाड़ी में 01 एग्जीक्यूटिव चेयर कार (कुल सीट 52), 02 चेयर कार (कुल सीट 44), 05 चेयर कार (कुल सीट 78) सहित कुल 08 कोच संचालित किए जा रहे हैं।
संशोधित कोच संरचना के अनुसार गाड़ी में 02 एग्जीक्यूटिव चेयर कार (कुल सीट 52), 02 चेयर कार (कुल सीट 44), 12 चेयर कार (कुल सीट 78) सहित सहित कुल 16 कोच रहेंगे। यह संशोधित कोच संरचना गाड़ी संख्या 20174 रीवा–रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 20173 रानी कमलापति–रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों में 07 अगस्त 2026 से 24 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा से पूर्व अपने आरक्षण एवं कोच स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवाओं से प्राप्त कर लें।
List and timetable of special trains between Bhopal and Rewa for Raksha Bandhan
भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से भोपाल-रीवा-भोपाल के लिए तीन जोड़ी स्पेशल एवं एक वन वे स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन का विवरण इस प्रकार है:-
भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (2 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन का संचालन मंगलवार 25 अगस्त 2026 को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर रास्ते में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना आगमन करते हुए और दूसरे दिन रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 02156 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार 26 अगस्त 2026 को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा आगमन करते हुए और दूसरे दिन भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)
भोपाल-रीवा-भोपाल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (3 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 02189 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार एवं गुरुवार 26 एवं 27 अगस्त 2026 को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर रास्ते में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना आगमन करते हुए और दूसरे दिन रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी। (2 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 02190 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन गुरुवार 27 अगस्त 2026 को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा आगमन करते हुए और उसी दिन भोपाल स्टेशन रात 21:00 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)
रीवा-भोपाल सुपरफास्ट वनवे स्पेशल ट्रेन (1 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 02154 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन शनिवार 29 अगस्त 2026 को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा आगमन करते हुए और दूसरे दिन भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)
रीवा-भोपाल-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (2 सेवाएं)
गाड़ी संख्या 02180 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन का संचालन रविवार 30 अगस्त 2026 को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान कर रास्ते में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा आगमन करते हुए और दूसरे दिन भोपाल स्टेशन भोर 04:30 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 02179 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन का संचालन सोमवार 31 अगस्त 2026 को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर रास्ते में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना आगमन करते हुए और दूसरे दिन रीवा स्टेशन सुबह 07:20 बजे पहुंचेगी। (1 ट्रिप)

.webp)