भोपाल, 21 सितम्बर 2026: मध्यप्रदेश राज्य शासकीय कर्मचारी अधिकार संरक्षण संघ के तत्वाधान में संगठन द्वारा पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 31 सितंबर 2026 को राज्य कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों को निराकरण हेतु प्रस्तावित आंदोलन की सूचना के संबंध में मुख्य सचिव महोदय के निर्देशानुसार अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री शिवशेखर शुक्ला जी को मांग पत्र सौंपा गया है।
कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में श्रीमान अपर सचिव से हुई संक्षिप्त चर्चा में उन्होंने समस्याओं के उचित निराकरण की दिशा में कार्रवाई हेतु प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया। मंत्रालय सुरक्षा निगरानी में भेंट हेतु पहुंचे संगठन प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंप गए ज्ञापन में के समय प्रमुख रूप से सर्वश्रेष्ठ शील प्रताप सिंह पुंडीर संरक्षक श्री व्यास मुनि चौबे, प्रांतध्यक्ष , डॉ देवी सिंह सनोदिया, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री भगवान सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष श्री सुग्रीव सिंह प्रदेशसचिव, श्री प्रणव खरे जिला भोपाल के अध्यक्ष, श्री मंगलेश दुबे जिला सीहोर के अध्यक्ष, श्री मुन्नालाल कोली शिवपुरी के अध्यक्ष,सहित अनेकों कर्मचारी एवं जिला पदाधिकारी सर्व श्री सूर्यकांत मिश्रा जेएस धुर्वे महेश यादव श्री कमलेश कुमार सेन जिला विदिशा, सुनील गाडगे के भोपाल सहित अनेकों कर्मचारी एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

