ताजमहल बनवाने वाले शाहजहां का जनाजा कैसा था - GK IN HINDI

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित ताजमहल को दुनिया में कौन नहीं जानता। यह दुनिया के 7 आश्चर्यजनक निर्माणों में से एक है। इसी के कारण शाहजहां को पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। बताने की जरूरत नहीं की है शाहजहां का जीवन कितना शाही और शानो-शौकत से भरा रहा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं ताजमहल के कारण सारी दुनिया में अमर हो जाने वाले शाहजहां का जनाजा कैसा था। 

शाहजहां के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां 

यह तो सभी जानते हैं कि शाहजहां ने ताजमहल अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। सफेद संगमरमर के पत्थर से बनी इतनी बड़ी बिल्डिंग ना तो इससे पहले और ना ही इसके बाद कभी बनाई जा सकी। इसीलिए ताजमहल को दुनिया के सात आश्चर्यजनक निर्माणों में से एक माना जाता है। ताजमहल को बनाने वाला कलाकार उस्ताद अहमद लाहौरी था। शाहजहां का असली नाम खुर्रम था। उसने खुद को शाहजहां घोषित किया क्योंकि इसका अर्थ होता है दुनिया का राजा। 

दुनिया को प्यार का प्रतीक देने वाले शाहजहां का जनाजा कैसा था 

शाहजहां के कुल 7 पुत्र थे। इनमें से तीन जन्म के कुछ महीनों बाद ही मृत्यु को प्राप्त हो गई। शेष 4 पुत्र उनके साथ रहे। इतिहास में दर्ज है कि जब तख्त पर कब्जा करने की बात आई तो औरंगजेब ने अपने तीनों भाइयों की हत्या कर दी और शाहजहां को बंदी बना लिया। 8 साल तक दुनिया का सबसे शक्तिशाली राजा अपने ही बेटे की कैद में रहा। शाहजहां की बड़ी बेटी जहाँआरा, कैद में उनकी देखभाल किया करती थी। 31 जनवरी 1666 ई को 74 साल की उम्र में शाहजहां की मृत्यु हो गई। इन 8 सालों में औरंगजेब एक बार भी अपने पिता से मिलने नहीं आया। यहां तक की मृत्यु के बाद ना केवल उनके जनाजे को कंधा देने से भी इंकार कर दिया। बल्कि उनके जनाजे को किन्नरों और गुलामों से उठाया गया। दुनिया को प्यार का प्रतीक ताजमहल देने वाला शाहजहां का जनाजा प्यार और परिवार के लिए तरसता रहा। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 

सामान्य ज्ञानः कुछ मजेदार जानकारियां

(general knowledge questions answers, gk questions in hindi, general knowledge quiz, gk questions for kids, samanya gyan, general knowledge in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !