एक पक्षी जो मरने से पहले फिर से पैदा हो जाता है, उड़ता है, शिकार करता है, पूरा जीवन फिर से जीता है - 1 मिनट में पढ़िए GK IN HINDI

इस पृथ्वी पर जो भी जन्म लेता है उसकी मृत्यु निश्चित है। शास्त्रों में इसे मृत्युलोक कहा गया है। राजा-महाराजा और धनवान लोग सदियों से ऐसे किसी तरीके की खोज करते रहे हैं जिसके कारण वह अपनी वृद्धावस्था को टाल सके और अपनी उम्र बढ़ा सकें। मेडिकल साइंस के विशेषज्ञ वैज्ञानिक ऐसा कोई फार्मूला अब तक पता नहीं कर पाए परंतु इसी पृथ्वी पर एक ऐसा पक्षी है जो चाहे तो वृद्धावस्था के बाद फिर से जवान हो सकता है। उसकी आयु 40 वर्ष होती है लेकिन यदि वह चाहे तो पुनर्जीवन प्रक्रिया के बाद 30 वर्ष और जिंदा रह सकता है। 

बाज पक्षी की टाॅप स्पीड क्या है

यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे कौन बनेगा करोड़पति खेल में 3 लाइफ लाइन होती है। जब हार सुनिश्चित हो जाए तो खेल में बने रहने का मौका प्रदान करती है। सबसे पहले बाज पक्षी के बारे में कुछ बेसिक जानकारी समझ लेते हैं। यह एक शिकारी पक्षी है जो गरुड से छोटा होता है। बाज आसमान में 320 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ता है। उसके पंख पतले तथा मुड़े हुए होते हैं, इसीलिए वह सामान्य से ज्यादा गति से उड़ पाता है। इतनी ज्यादा स्पीड से उड़ने के बावजूद उसकी नजर काफी तेज होती है और वह जमीन पर पड़े हुए शव और उसके आसपास मंडरा रहे कौओं को स्पष्ट तौर पर देख सकता है।

बाज आंटी, बाज अंकल से ज्यादा बड़ी होती है

प्रकृति में ज्यादातर नर शक्तिशाली और बड़े होते हैं जबकि मादा तुलनात्मक रूप से कमजोर और छोटे होते हैं। लेकिन बाज पक्षी के मामले में उल्टा है। बाज फैमिली में आंटी की हाइट और वजन अंकल के हाइट और वजन से ज्यादा होता है। यह ऊँचे पहाड़ों, विस्तृत रेगिस्तान और जंगलो में रहना पसंद नही करता है। 

बाज पक्षी अपनी उम्र दोगुनी कैसे कर लेता है, कौन सी जड़ी बूटी खाता है 

》बाज पक्षी के बारे में सबसे महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी यह है कि बाज पक्षी चाहे तो एक जीवन में दो बार जन्म ले सकता है। यह फैसला उसे खुद कर रहा होता है लेकिन यदि वह चाहे तो वृद्धावस्था के बाद मृत्यु से पहले एक बार फिर अपनी उम्र बढ़ा सकता है। बाज पक्षी की औसत उम्र 40 वर्ष होती है, लेकिन यदि वह चाहे तो 30 वर्ष और जी सकता है। 

अपनी उम्र बढ़ाने के लिए बाज पक्षी क्या करता है 

- 40 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद जब उसकी उड़ने की क्षमता खत्म होने लगती है तो वह ऊंचाई पर जाकर बैठ जाता है।
- वह अपने नाखूनों को पत्थर पर रगड़ रगड़ कर तोड़ देता है। 
- अपने पंखों को अपनी चोंच से तोड़ देता है। 
- अंत में अपनी चोंच को पत्थर पर पटक कर तोड़ देता है। 
- फिर लगभग 5 महीने तक दर्द से कराहते हुए वहीं पड़ा रहता है। 
- उसके शरीर में नए पंख, नाखून और चोंच आ जाते हैं और वह एक बार फिर ऊंची उड़ान भरने और शिकार करने के लिए तैयार हो जाता है। लाइफ के दूसरे एक्सटेंशन में बाज पक्षी करीब 30 साल तक जिंदा रहता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !