लिपस्टिक की शुरुआत कैसे हुई, क्या यह वेश्याओं की पहचान थी - GK IN HINDI

दुनिया का ऐसा कोई देश नहीं है जहां महिलाएं लिपस्टिक ना लगाती हो। अमेरिका में 75% महिलाएं 1 साल में अपने वजन के बराबर लिपस्टिक लगा लेती है लेकिन प्रश्न यह है कि होठों का श्रंगार करने की परंपरा कब और कहां से शुरू हुई। क्या किसी जमाने में लिपस्टिक वेश्याओं की पहचान हुआ करती थी। आइए लिपस्टिक की कहानी पढ़ते हैं:-

500 साल पहले हीरे-जवाहरात की लिपस्टिक बनाई जाती थी

आज के जमाने में जिस तरह की लिपस्टिक बाजार में मिलती है, इसकी शुरुआत ऐसे नहीं हुई थी। करीब 500 साल पहले मैसापोटामिया की महिलाओं द्वारा अधर श्रंगार किए जाने के प्रमाण मिलते हैं जिसे लिपस्टिक माना गया है। मैसापोटामिया की महिलाएं अपने सौंदर्य को प्रतिष्ठा के साथ जोड़कर चलती थी। उस समय महिलाएं कई बहुमूल्य रत्नों की डस्ट से लिपस्टिक बनाकर होठों पर सजातीं थी। कुछ देशों में महिलाएं फल और फूलों के रंग से अपने होठों का श्रंगार करती थीं।  

लिपस्टिक को बाजार में लाने वाली पहली कंपनी का नाम

गुरलेन नाम की फ्रांसीसी परफ्यूम बनाने का काम करती थी। किसी कंपनी ने लिपस्टिक का उत्पादन शुरू किया। अरब वैज्ञानिक अबुलकासिस ने सबसे पहले 9वीं ईसवी में ठोस लिपस्टिक का अविष्कार किया था। पहली व्यावसायिक लिपस्टिक का आविष्कार 1884 में पेरिस, फ्रांस में इत्र निर्माताओं द्वारा किया गया था। वो रेशम के कागज में बंद और हिरण के तेल, अरंडी के तेल और मधुमक्खियों के वैक्स से बनाया गया था।

लाल लिपस्टिक दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय क्यों है 

दुनिया की दो सबसे विशिष्ट महिलाएं मर्लिन मुनरो औऱ एलिजाबेथ टेलर केवल लाल लिपस्टिक का ही इस्तेमाल करती थी। इन्हीं की वजह से बोल्ड रेड Lipstick फेमस हुई। 1952 में रानी एलिजाबेथ II ने खुद का शेड्स बनाया जिसका नाम ‘बालमोरल’ रखा गया। 

दुनिया की सबसे महंगी लिपस्टिक की कीमत क्या है

दुनिया की सबसे महंगी लिपस्टिक गुएरलेन की एक्सक्लूसिव किसकिस गोल्ड और डायमंड लिपस्टिक है, जिसकी कीमत लगभग 62,000 डॉलर (4,261,570 रुपये) है। पर्याप्त रूप से यह लिपस्टिक नहीं है, लेकिन असल में यह 199 हीरे और 110 ग्राम सोने से बनी है। 

क्या लिपस्टिक वेश्याओं की पहचान थी 

ग्रीक साम्राज्य में एक कानून बनाया गया था जिसके तहत वेश्याओं को गहरे रंग की लिपस्टिक लगानी होती थी। यदि कोई वेश्या लिपस्टिक नहीं लगा दी थी तो सही गिरफ्तार कर लिया जाता था। इसके बाद कुछ अन्य देशों में भी वेश्याओं ने लिपस्टिक को अपनी पहचान के रूप में उपयोग किया और फिर सारी दुनिया में डार्क रंग की लिपस्टिक वेश्यावृत्ति की पहचान बन गई।  Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !