नई दिल्ली, 8 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश में माघ मेला तो लगा ही है जहां लाखों श्रद्धालु स्नान करने के लिए जा रहे हैं परंतु सरकारी नौकरियों का मेला भी लगा है। एक लाख से ज्यादा वैकेंसी ओपन है। कर्मचारी चयन आयोग सहित अन्य संस्थाओं को मिलाकर पूरे देश में लगभग डेढ़ लाख वैकेंसी है। सबसे ज्यादा वैकेंसी 12वीं पास के लिए है। इस समाचार में हम की सभी वैकेंसी की क्लासिफाइड जानकारी दे रहे हैं, ताकि आप अपने लिए बेस्ट अपॉर्चुनिटी का फटाफट सिलेक्शन कर सकें:-
Government jobs for 10th and 12th pass candidates
रेलवे RRB ग्रुप D: 22,000+ पदों के लिए आवेदन 22 जनवरी 2026 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 है। इसके लिए पात्रता 10वीं पास है।
SSC दिल्ली पुलिस/DSSSB: DSSSB MTS के 714 पदों (10वीं पास) के लिए अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है।
UP पुलिस कांस्टेबल: इसके लिए 32,679 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है।
UPSSSC लेखपाल: कुल 7,994 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्रता 12वीं पास है और अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 है।
UP आंगनवाड़ी भर्ती: लगभग 60,656 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जिसकी अंतिम तिथि जनवरी 2026 में है और पात्रता 12वीं पास रखी गई है。
BPSSC होम गार्ड/पुलिस हवलदार क्लर्क: कुल 64 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। पात्रता 12वीं पास है और आवेदन की अंतिम तिथि 02 से 05 फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार है।
RSSB फॉरेस्टर: 259 पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार 04 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
NTA CUET UG 2026: इसके अलावा 12वीं पास के लिए स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 है।
Government jobs for graduates
BTSC विभिन्न पद: डेंटल हाइजीनिस्ट (702 पद), हॉस्टल मैनेजर (91 पद) और वर्क इंस्पेक्टर (1,114 पद) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 05 जनवरी 2026 है।
बिहार विधान परिषद: PA, DEO, LDC और स्टेनो के 64 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 05 जनवरी 2026 है।
MP एपेक्स बैंक: कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर (1,763 पद) तथा ऑफिसर ग्रेड-I, II (313 पद) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 05 फरवरी 2026 है।
भारतीय सेना/नौसेना: नेवी 10+2 B.Tech कैडेट एंट्री की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 है और आर्मी SSC टेक्निकल (महिला) की अंतिम तिथि 04 फरवरी 2026 है।
एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीख
- रेलवे RRB ग्रुप D: 08 जनवरी 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और सिटी डिटेल्स जारी कर दिए गए हैं।
- SSC दिल्ली पुलिस: कांस्टेबल (06 जनवरी) और हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (07-12 जनवरी 2026) की परीक्षा के लिए सिटी डिटेल्स और एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं।
- UPPSC LT ग्रेड सहायक शिक्षक: परीक्षा 25 जनवरी 2026 तक चलेगी, जिसके एडमिट कार्ड उपलब्ध हैं।
- NTA UGC NET और AISSEE: UGC NET (07 जनवरी) और AISSEE (18 जनवरी 2026) के एडमिट कार्ड/सिटी डिटेल्स जारी कर दिए गए हैं।
- UP होम गार्ड: परीक्षा तिथियां 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 घोषित की गई हैं।
- DSSSB: विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं 16 फरवरी से 31 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
- BPSC: 70वीं इंटरव्यू प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होगी और जिला खेल अधिकारी (DSO) की परीक्षा 29-30 जनवरी 2026 को होगी।
Sarkari Results & Answer Keys
- परिणाम: बिहार STET 2026, NICL AO फाइनल रिजल्ट, UKPSC अपर PCS प्री (संशोधित), और BPSC लेक्चरर/MDO के फाइनल रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं।
- उत्तर कुंजी: EMRS टीचिंग/नॉन-टीचिंग और DDA ग्रुप A, B, C के विभिन्न पदों के लिए आंसर की जारी की जा चुकी है।
- नियुक्ति: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के लिए जॉइनिंग ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।
कृपया इस न्यूज़ को सोशल मीडिया पर शेयर कीजिए ताकि आपके सभी फॉलोअर्स अपडेट रहेंगे और इसी तरह के समाचारों के लिए कृपया भोपाल समाचार को नीचे दी गई लिंक का उपयोग करके फॉलो करें। आपका धन्यवाद।
.webp)