घड़ी में AM-PM क्या होता है, इसकी फुल फॉर्म क्या है, 1 मिनट में जानिए - GK IN HINDI

1 दिन 24 घंटे का होता है। इस 24 घंटे के अंदर दुनिया के करोड़ों लोग अपनी निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हैं। सब कुछ समय पर और क्रमबद्ध हो इसके लिए घड़ी की जरूरत होती है। घड़ी समय बताती है। सवाल यह है कि घड़ी के अंदर समय देखने के तरीके को AM-PM दो भागों में क्यों विभाजित किया गया है। AM-PM की फुल फॉर्म क्या है, इसका अर्थ क्या होता है। आइए सिर्फ 1 मिनट में जानते हैं:- 

AM-PM की फुल फॉर्म क्या है, AM-PM का हिंदी अर्थ क्या है 

दरअसल, मनुष्यों के टाइम मैनेजमेंट के लिए AM-PM का उपयोग करना शुरू किया गया। यह लेटिन भाषा से बने हुए शब्दों का संक्षिप्त है। 
AM की फुल फॉर्म लेटिन भाषा में ANTE MERIDIEM, इंग्लिश में BEFORE MIDDAY, हिंदी में दोपहर से पहले 
PM की फुल फॉर्म लेटिन भाषा में POST MERIDIEM, इंग्लिश में AFTER MIDDAY, हिंदी में दोपहर के बाद 

घड़ी के बारे में कुछ खास बातें 

प्राचीन काल में लोग समय का पता लगाने के लिए धूप घड़ी का उपयोग करते थे। सूर्य के प्रकाश के आधार पर धूप घड़ी के कांटे की परछाई जहां नजर आती थी वही समय माना जाता था। यह विधि काफी सटीक समय बताती थी। आज भी भारत के कई संग्रहालय में धूप घड़ी देखने को मिल जाती है। 
इलेक्ट्रॉनिक घड़ी बाजार में आने से पहले मैकेनिकल घड़ी बनाई जाती थी। इस घड़ी में सेल नहीं होते थे लेकिन फिर भी 24 घंटे सही समय बता दी थी। दिन में एक बार कलाई पर बांधने के बाद यदि व्यक्ति थोड़ी सी चहल कदमी कर ले तो 24 घंटे तक घड़ी सही समय बताती रहती थी। 
इंग्लैंड के ऐल्फ्रेड महान ने मोमबत्ती द्वारा समय का ज्ञान करने की विधि आविष्कृत की। 
जल घड़ी का आविष्कार चीन देशवासियों ने लगभग तीन हजार वर्ष पहले किया था। एक पात्र में पानी भर दिया जाता और उसकी तली में छेद कर दिया जाता था। बाद में किसी घड़ी के आधार पर बालू का उपयोग करते हुए टाइमर बनाया गया जो आज भी काफी लोकप्रिय है। 
पहली घड़ी सन् 996 में पोप सिलवेस्टर सेकंड ने बनाई थी। 
घड़ी की मिनट वाली सुई का आविष्कार किया वर्ष 1577 में स्विट्ज़रलैंड के जॉस बर्गी ने अपने एक खगोलशास्त्री मित्र के लिए उनसे पहले जर्मनी के न्यूरमबर्ग शहर में पीटर हेनलेन ने ऐसी घड़ी बना ली थी जिसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाया सके। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !