₹140000000 में नीलाम हुआ कबूतर, पढ़िए इसमें ऐसा क्या खास है - WORLD NEWS - GK IN HINDI

एक कबूतर की नीलामी ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर ली है, क्योंकि इसकी नीलामी ₹140000000 में हुई है। चीन के एक अरबपति कारोबारी ने खरीदा है। नीलामी की प्रतिस्पर्धा में दूसरे नंबर पर भी चीन का ही दूसरा अरबपति कारोबारी था। सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि जो कबूतर खिड़की पर फ्री में आकर बैठ जाते हैं, उस कबूतर को खरीदने के लिए किसी ने ₹140000000 खर्च किए। इस कबूतर में ऐसा क्या खास है जो इसकी कीमत इतनी अधिक हो गई। आइए पता लगाते हैं:- 

बेल्जियम के रेसर कबूतर NEW KIM की खास बात 

नीलामी समारोह बेल्जियम के हाले स्थित पीपा पिजन सेंटर में आयोजित किया गया था। 
इस कबूतर को 19 लाख डॉलर में खरीदा गया है।
कबूतर की उम्र 2 साल है। कबूतरों की औसत उम्र 15 साल होती है। 
यह मादा कबूतर है लेकिन दुनिया में सबसे तेज उड़ने वाली कबूतर है। 
इस मादा कबूतर की अधिकतम स्पीड 185 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई है। 
लंबी दूरी की स्थिति में यह 145 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से उड़ सकता है।
यह एक दुर्लभ प्रजाति का कबूतर है जो केवल बेल्जियम में पाला जाता है। 
इस प्रजाति के कबूतर हजारों किलोमीटर की दूरी तय करने में सफल माने जाते हैं। 
विश्व युद्ध के दौरान इसी प्रजाति के कबूतरों को संदेशों के आदान-प्रदान के लिए उपयोग किया गया था।
नीलामी में कुल 445 कबूतर रखे गए थे।
इस कबूतर की बोली लगाने वाला शख्स कबूतरों को तेज उड़ने की ट्रेनिंग देते हैं। 
2 साल उम्र की इस मादा कबूतर का नाम न्यू किम है। 
न्यू किम ने 2018 में कई मुकाबले जीते हैं जिसमें नेशनल मिडिल रेस भी शामिल है।
रेसिंग कबूतर 10 साल की उम्र तक बच्चे पैदा कर सकते हैं। 
माना जा रहा है कि इस मादा कबूतर को उसी की तरह रेसिंग कबूतर बच्चे पैदा करने के लिए खरीदा गया।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि बेल्जियम में लगभग 20000 कबूतर पालक रहते हैं। 

रेसर कबूतर को 14 करोड रुपए में क्यों खरीदा 

जिस तरह भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय गेम है और क्रिकेट के खेल में हर साल हजारों करोड़ रुपए का सट्टा लगाया जाता है ठीक उसी प्रकार चीन में कबूतरों की रेस सबसे लोकप्रिय खेल है। यह खेल भारत की हॉर्स राइडिंग जैसा है। जैसे भारत में घोड़ों पर पैसा लगाया जाता है वैसे चीन में कबूतरों पर पैसा लगाया जाता है। जीतने वाले कबूतर के मालिक को एक रेस में करोड़ों का फायदा होता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !