REWA: युवक की नृशंस हत्या, बचाने आई पत्नी को छत से फेंका, पेट को चाकू से गोदा - MP NEWS

रीवा।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खड्डा गांव के एक घर में आधी रात को घुसे बदमाशों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक के पेट में चाकू से 10 वार किए। पत्नी बचाने आई, तो उसे भी छत से फेंक दिया। काफी देर बाद जब पत्नी को होश आया, तो उसने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।   

पुलिस ने दोनों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पति की रविवार दोपहर मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। पुलिस का मानना है कि कुछ श्रमिकों की पहले से युवक की पत्नी पर नजर थी। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया, पन्ना के श्रमिक पति और पत्नी खड्डा गांव के निर्माणाधीन घर में रहकर मजदूरी करते थे। यहां अन्य मजदूरों का भी आना जाना था। कुछ मजदूर अजय चौधरी (25) की पत्नी नेहा चौधरी (22) पर बुरी नजर रखते थे। 

शनिवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच नशे में धुत चार आरोपी घर में घुसे। आरोपियों ने घर में सो रहे अजय पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। नेहा बचाने दौड़ी, तो उसे छत से नीचे फेंक दिया। वह बेहोश हो गई। काफी देर बाद होश आया, तो उसने गांववालों को सारी बात बताई। रात में ही सिटी कोतवाली और डायल 100 पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चाकू के 10 वार किए थे। इससे पेट की नसें कट गईं। खून भी बहुत बह गया था। दोपहर में अजय की मौत हो गई। वहीं, नेहा की हालत गंभीर है। अजय चौधरी भी पत्नी नेहा के साथ मजदूरी करने रीवा आया था।

18 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!