भोपाल, 29 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं एवं 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। अपर संचालक रवीन्द्र कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षाएं 21 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 के मध्य आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कक्षा 9वीं की परीक्षा समय-सारणी:
- 21 नवंबर 2026 (शनिवार): संस्कृत
- 23 नवंबर 2026 (सोमवार): अंग्रेजी
- 25 नवंबर 2026 (बुधवार): सामाजिक विज्ञान
- 26 नवंबर 2026 (गुरुवार): हिन्दी
- 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार): एन.एस.क्यू.एफ. (NSQF) के समस्त विषय
- 28 नवंबर 2026 (शनिवार): विज्ञान
- 30 नवंबर 2026 (सोमवार): गणित
कक्षा 10वीं की परीक्षा समय-सारणी:
- 21 नवंबर 2026 (शनिवार): सामाजिक विज्ञान
- 23 नवंबर 2026 (सोमवार): गणित
- 25 नवंबर 2026 (बुधवार): विज्ञान
- 26 नवंबर 2026 (गुरुवार): संस्कृत / उर्दू
- 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार): हिन्दी
- 28 नवंबर 2026 (शनिवार): एन.एस.क्यू.एफ. (NSQF) के समस्त विषय
- 30 नवंबर 2026 (सोमवार): अंग्रेजी
विद्यार्थियों एवं विद्यालयों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:
- सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा कक्ष में उपस्थित होना अनिवार्य है।
- परीक्षा प्रारंभ होने से 10 मिनट पूर्व उत्तरपुस्तिका तथा 5 मिनट पूर्व प्रश्नपत्र वितरित किए जाएंगे।
- परीक्षा की अवधि में यदि शासन द्वारा कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रमानुसार ही होंगी।
- समय-सारणी में जो विषय शामिल नहीं हैं तथा प्रायोगिक (Practical) परीक्षाएं हैं, उन्हें विद्यालय के प्राचार्य 21.11.2026 से 30.11.2026 के बीच अपने स्तर पर आयोजित करेंगे।
- प्रतिदिन परीक्षा समाप्त होने के बाद आगामी दिवस के विषय का अध्यापन कराया जाएगा तथा संपूर्ण परीक्षा समाप्त होने के उपरांत अगले कार्य दिवस से नियमित कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
Madhya Pradesh: Revised Timetable PDF for Class 9 and 10 Half-Yearly Exams
डिस्क्लेमर: टाइम टेबल को बिना किसी त्रुटि के प्रकाशित करने का पूरा प्रयास किया है लेकिन फिर भी कोई मानवीय अथवा तकनीकी भूल हो सकती है। इसलिए कृपया टाइम टेबल को वेरीफाई करें। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी की गई पीडीएफ फाइल आपके अपने भोपाल समाचार (https://t.me/bhopalsamachar1) के टेलीग्राम चैनल पर उपलब्ध है। तत्काल डाउनलोड कर सकते हैं।

