इंदौर के रिस्पांस से उत्साहित राहुल गांधी बालाघाट जाएंगे

Updesh Awasthee
भोपाल, 29 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश का पर्यटन निगम कहता है कि मध्य प्रदेश कितना खूबसूरत है कि जो एक बार आता है वह बार-बार आता है। राहुल गांधी भी एक महीने में दूसरी बार आ रहे हैं। इंदौर के रिस्पांस से इतने उत्साहित हैं कि, बालाघाट को लंबा टाइम दिया है। 

राहुल गांधी बालाघाट में कहां और कब आएंगे

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कंफर्म नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्यप्रदेश के बालाघाट में बैगा आदिवासी बच्चों की मौतों के बीच राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट (जगला गांव) आएंगे। वे बैहर और बिरसा के प्रभावित आदिवासी इलाकों में जाकर मृत बच्चों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 2:15 से 3 बजे तक आदिवासियों से मुलाकात करेंगे और दोपहर 3:00 बजे से 5:30 बजे तक मीडिया से बात करेंगे।कांग्रेस का दावा- 5 महीने में 43 आदिवासी बच्चों की मौत हुई है जबकि बालाघाट में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 32 बच्चों की मौत हो चुकी है।

केंद्र की राष्ट्रीय संयुक्त आउटब्रेक रिस्पॉन्स टीम (NJORT) ने 196 मामलों की जांच की। इनमें 156 बच्चे 10 साल से कम उम्र के थे। 64 सैंपल में 25 खसरा पॉजिटिव मिले, जबकि 32 मरीजों की मलेरिया जांच में 27 पॉजिटिव रहे।

12 मरीजों में खसरा और मलेरिया दोनों संक्रमण मिले। डेंगू, चिकनगुनिया और एंटरोवायरस के मामले भी सामने आए। तीन बच्चों की मौत की विस्तृत समीक्षा में गंभीर कुपोषण भी सामने आया।

प्रभावित इलाकों में करीब 20 से 25% देखे गए घरों में बच्चों में अत्यधिक दुबलापन या गंभीर कुपोषण पाया गया। रिपोर्ट में एनीमिया, डिहाइड्रेशन और श्वसन संबंधी समस्याओं को भी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कारक माना गया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!