CM शिवराज सिंह की अपील जिलाध्यक्ष नहीं मानता, जनता क्यों मानेगी, देखो पार्टी हो रही है - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाषण तो बहुत अच्छा देते हैं परंतु उनकी बातों और अपीलों पर उनकी पार्टी के लोग ही ध्यान नहीं देते। आम कार्यकर्ताओं की क्या बात करें मंत्री, विधायक, और जिला अध्यक्ष श्री शिवराज सिंह की अपील को नहीं मानता। नहीं तो क्या मजाल पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि होने के बावजूद शहडोल का जिला अध्यक्ष बर्थडे पार्टी बनाएं।

यह भाजपा जिलाध्यक्ष है, इनकी बर्थडे है और कोरोना मौतों के बीच पार्टी हो रही है 

शहडोल में 16 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू था। इसके बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए 13 अप्रैल 2021 को बर्थडे पार्टी मनाई। उन्हें लड्‌डुओं से तौला गया, आतिशबाजी की गई। यह जश्न उत्तम बनाया जा रहा था जब पूरे प्रदेश में लोग कोरोनावायरस के संक्रमण से मर रहे हैं। शहडोल में 19 लोग मर चुके हैं। कलेक्टर ने जिले में लॉकडाउन लगाते हुए नवरात्र पर्व, अन्य धर्मों के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया था। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान की अपील पर जनता ध्यान क्यों देगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिन में कम से कम 10 बार आम जनता से फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील करते हैं। मार्च और अप्रैल में शिवराज सिंह चौहान की इसी अपील को आम जनता तक पहुंचाने में सरकारी खजाने से लगभग 10 करोड रुपए खर्च कर दिया गया बावजूद इसके कोई फायदा होता दिखाई नहीं दे रहा है। होगा भी क्यों, जब भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील पर ध्यान नहीं देता तो फिर आम जनता क्यों देगी।

16 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!