MP CORONA: 55000 के पार, 24 घंटे में 10000 से ज्यादा पॉजिटिव UPDATE NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई जिलों की कोरोनावायरस रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 47820 लोगों की जांच की गई जिसमें से 10161 नागरिक पॉजिटिव पाए गए। एक्टिव केस की संख्या 55000 के पार हो गई है। जबकि पूरे मध्यप्रदेश में सरकारी और प्राइवेट मिलाकर कोरोनावायरस मरीजों के इलाज के लिए मात्र 37719 बेड उपलब्ध है। यही कारण है कि हाहाकार मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की लीक हुई एक प्रेजेंटेशन स्लाइड में अनुमान लगाया गया है कि अप्रैल के अंत तक एक्टिव केस की संख्या 1.86 लाख से ज्यादा होगी।

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 15 APRIL 2021

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 15 अप्रैल 2021 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
47820 सैंपल की जांच की गई।
788 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
35654 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
10166 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। 
21.2% आज का पॉजिटिविटी रेट।
53 मरीजों की मौत हो गई।
3970 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 300518 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 4365
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 300459 
आज दिनांक 15 अप्रैल 2021 को संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 55694

MADHYA PRADESH COVID19 UPDATE NEWS 15 APRIL 2021

पूरे मध्यप्रदेश से चिंतित करने वाले समाचार आ रहे हैं। 
मध्यप्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 55000 से ज्यादा हो गई। 
सन 2021 में आज पहला दिन है जब 24 घंटे में 10,000 से लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के भाई की कोरोनावायरस के संक्रमण से मौत हो गई। 
हाई सिक्योरिटी एवं स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की निगरानी में सीएम हाउस में रहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे श्री कार्तिकेय सिंह चौहान संक्रमित पाए गए हैं। 
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो गई। दुखद बात यह है कि  मृत व्यक्ति की भाभी (जो मध्यप्रदेश शासन में पटवारी के पद पर पदस्थ है) का कहना है कि वह 2 घंटे तक डॉक्टरों के सामने निवेदन करती रही परंतु मरीज को भर्ती नहीं किया गया। 
इंदौर में एक डॉक्टर कोरोना मरीजों को लगने वाले 400 रेमडेसिवीर इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है। 
जबलपुर में एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 5 मरीजों की मौत हो गई। डॉक्टर एवं स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गए। 
दमोह में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अजय टंडन संक्रमित पाए गए हैं। वह हर रोज हजारों लोगों से मिल रहे थे। 

MP CORONA (COVID-19) DISTRICT WISE STATUS LIST 





15 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !