आलू में ऐसा क्या है जो व्रत, त्यौहार और सामान्य दिनों में समान रूप से खाया जाता है, आलू भारतीय है या विदेशी, वैज्ञानिक नाम क्या है - GK IN HINDI

आलू शब्द सुनते ही आपको समझ में आ गया होगा कि एक ऐसी चीज जो आपकी जिंदगी के सबसे नजदीक है। आलू एकमात्र ऐसा उत्पाद है जो सामान्य दिनों में तो खाया ही जाता है लेकिन व्रत और त्योहार के अवसर पर भी इसका उपयोग कम नहीं होता। मजेदार बात तो यह है कि शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के लोग आलू का सेवन करते हैं। इससे भी ज्यादा मजेदार बात यह है कि सामान्य भोजन में और चटपटी चाट में आलू की उपयोगिता बराबर होता है। और सबसे मजेदार बात यह है कि करीना कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक सब आलू के चिप्स खाते हैं। आइए पता लगाते हैं कि आलू में ऐसा क्या है जो वह फुटपाथ से लेकर राष्ट्रपति भवन तक समान रूप से उपयोग किया जाता है।

आलू भारतीय है या विदेशी

उपवास का कोई भी व्यंजन हो चाहे साबूदाने की खिचड़ी हो, राजगीर सिंघाड़े के पूरी, पराठे, पकोड़े हो, इन सबका स्वाद आलू के बिना फीका ही रहता है। आलू सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला कंद या ट्यूबर (Tuber) है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा उगने वाला tuber crop है। इसकी उत्पत्ति Andes (वर्तमान पेरू या बोलीविया) में हुई मानी जाती है। इसके बाद यह यूरोपियन के कांटेक्ट में आने के बाद अमेरिका सहित पूरी दुनिया में फैल गया।

आलू क्या है- फल, जड़ या फिर तना

आलू एक रूपांतरित भूमिगत तने (modified underground stem) का उदाहरण है। यह तना भूमि के अंदर रहकर भोजन संग्रह का कार्य करता है। इसे कंद या ट्यूबर कहा जाता है ,जो लगभग गोलाकार होता है तथा तने की भूमिगत शाखाओं के अंतिम सिरों के फूलने से बनता है। आलू के कंद में पाई जाने वाली आलू की आंखें(Eyes of potato) पर्व संधियों (nodes) को दर्शाती हैं।

आलू का वैज्ञानिक नाम क्या है

आलू को इंग्लिश में पोटैटो (potato) कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम सोलेनम ट्यूब्रोसम (solenum tuberosum) है। जो कि सोलेनेसी फैमिली (फैमिली आफ फ्लावरिंग प्लांट्स) के अंतर्गत आता है।

आलू एक शाकीय (Herbaceous) तथा बहूवर्षीय (Perenial) पौधा है। जिसका तना   काष्टठिय (woody) नहीं होता। यह लगभग 90 से 100 सेंटीमीटर लंबा पौधा होता है, जिस पर गहरे हरे रंग की पत्तियां दिखाई देती हैं।

आलू को भोजन का अभिन्न अंग क्यों बनाया गया

जमीन के ऊपर वाला भाग हर बार ठंड के मौसम में मर जाता है और बसंत ऋतु आने पर दोबारा उग जाता है। जबकि जमीन के नीचे का हिस्सा हमेशा जीवित रहता है। आलू में स्टार्च सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अतिरिक्त प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विभिन्न प्रकार के विटामिंस आदि सभी उपयोगी पोषक तत्व आलू में  पाए जाते हैं।

आलू की सबसे टेस्टी सब्जी 

आलू की सबसे टेस्टी सब्जी आलू मटर एवं आलू टमाटर है। हालांकि दम आलू में भी काफी दम है लेकिन यदि सबसे ज्यादा उपयोग की बात करेंगे तो फिर आलू टमाटर नंबर वन है। 

सबसे बड़ा आलू का पराठा कहां बनता है 

नेशनल हाईवे नंबर 9 पर सांपला (दिल्ली-रोहतक मार्ग) में एक ढाबा मिलता है जिस पर बड़ा सा बोर्ड लगा हुआ है, भारत का सबसे बड़ा पराठा। (इस प्रकार का दावा किसी और ने अभी तक नहीं किया) यहां पर एक आलू का पराठा सवा किलो आटे से बनाया जाता है। इसका व्यास 30 इंच से अधिक होता है। 

आलू की कितनी प्रजातियां होती है

साधारण आलू के अतिरिक्त, जंगली आलू की भी बहुत सारी प्रजातियां उपलब्ध है। 

भारत में सबसे ज्यादा आलू का उत्पादन किस राज्य में होता है

चावल, गेहूं तथा मक्का के बाद आलू चौथी सबसे प्रमुख फसल है, जो कि अनाज नहीं है। भारत में सबसे ज्यादा आलू की खेती उत्तर प्रदेश प्रदेश में की जाती है। विश्व में आलू उत्पादन में भारत का तीसरा स्थान है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2019 in hindi, current affairs 2018 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !