BHOPAL NEWS: भाजपा मंत्री के बिजनेस पार्टनर को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बना दिया, मोनू सक्सेना का आरोप

Updesh Awasthee
राहुल गांधी के निर्देश पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित किए गए भोपाल के जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना की नियुक्ति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पूर्व जिला अध्यक्ष मनु सक्सेना ने कहा कि, प्रवीण सक्सेना यानी कि संजीव सक्सेना, भाजपा सरकार के मंत्री विश्वास सारंग के बिजनेस पार्टनर हैं। यह बात सबको पता है। इसके बाद भी प्रवीण सक्सेना को जिला अध्यक्ष बना दिया। 

यदि मेरा आप गलत है तो मुझे निष्कासित कर दीजिए: भोपाल के कांग्रेस नेता मोनू सक्सेना ने कहा

मोनू सक्सेना ने दावा किया कि यदि मेरे आप गलत है तो मुझे निष्कासित कर दीजिए। हम कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और जो कुछ भी कह रहे हैं प्रमाण सहित कह रहे हैं। कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना ने कहा कि, संजीव सक्सेना व्यापम घोटाले का आरोपी है। आज भी उनके खिलाफ कोर्ट केस चल रहे हैं। उनकी पहले भी भाजपा के नेताओं से सेटिंग थी और आज भी भाजपा के मंत्रियों से सेटिंग है। सबको पता है संजीव सक्सेना अक्सर भाजपा के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग के साथ डिनर करते हैं। कई सारे बिजनेस है जिसमें दोनों ने एक साथ इन्वेस्ट किया है। विश्वास सारंग और संजीव सक्सेना के बीच में क्या रिश्ता है, यह सब को पता है। इसके बाद भी उनके भाई प्रवीण सक्सेना को भोपाल का जिला अध्यक्ष बना दिया। 

क्या प्रवीण सक्सेना भोपाल के सबसे पावरफुल कांग्रेस नेता है?

कांग्रेस पार्टी द्वारा गुना हमें जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए जयवर्धन सिंह ने अपने लेटेस्ट स्टेटमेंट में कहा है कि, राहुल गांधी ने निर्देश दिया था जिले का सबसे पावरफुल कांग्रेस नेता को जिला अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। जयवर्धन सिंह का कहना है कि इसी निर्देश के चलते उनको गुना का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस फार्मूले के आधार पर सवाल उठता है कि, क्या प्रवीण सक्सेना भोपाल के सबसे पावरफुल कांग्रेस नेता है। हर मामले में बयान देने वाले कांग्रेस पार्टी की नीतियों के रक्षक श्री दिग्विजय सिंह को इस मामले में बयान देना चाहिए। क्या उनके बेटे के साथ अन्याय हुआ है और यदि जयवर्धन सिंह का बयान चाहिए तो क्या भोपाल के साथ अन्याय हुआ है?

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!