मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन घोटाला!: मात्र 5000 मरीजों पर 732 मीट्रिक टन ऑक्सीजन कैसे खर्च हुई - MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अजय विश्नोई ने बड़ा सवाल उठाया है। श्री अजय विश्नोई द्वारा दी गई जानकारी से मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन घोटाले का संदेह उत्पन्न होता है।

भाजपा विधायक हरि अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को टैग करते हुए लिखा है कि 'प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी कृपया ध्यान दें अप्रैल के प्रथम सप्ताह में महाराष्ट्र में 50000 मरीज थे और ऑक्सीजन 457 मेट्रिक टन खर्च हुई है वहीं मध्यप्रदेश में 5000 मरीजों पर 732 मेट्रिक टन ऑक्सीजन खर्च क्यों हुई? 

मुख्यमंत्री को गुमराह किया जा रहा है, हकीकत बतानी होगी: अजय विश्नोई 

भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने बीते रोज एक सवाल के जवाब में कहा था कि वह ना तो भाजपा सरकार से नाराज हैं और ना ही किसी प्रकार की बगावत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी उनके पास तक सही जानकारी नहीं पहुंचा रहे हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम सही जानकारी उन्हें बताएं।

14 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!