GWALIOR: पड़ोसी ने विवाहिता से रेप किया, पति जागा तो पिटाई हुई - MP NEWS

0
ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दुष्कर्म करने घर में घुसे एक युवक की जमकर पिटाई हुई। महिला के पति, देवर व अन्य रिश्तेदारों ने युवक की जमकर धुनाई लगाई है, लेकिन आरोपी घायल होने के बाद भी हाथ छुड़ाकर भाग गया। आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा था।  

महिला के गले पर चाकू अड़ाकर दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला ने शोर मचा दिया। शोर होते ही परिजन पहुंच गए। घटना सोमवार रात तिघरा के कुलैथ गांव की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। तिघरा थाना क्षेत्र के कुलैथ निवासी 28 वर्षीय महिला रानी (बदला हुआ नाम) बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी जबकि उसका पति छत पर सो रहा था। रात करीब एक बजे पड़ोस में रहने वाला जितेन्द्र रजक छत के रास्ते महिला के कमरे में पहुंचा और मुंह दबाकर उसके साथ गलत काम करने लगा। 

महिला ने विरोध करना चाहा तो उसने चाकू अड़ा दिया। दुष्कर्म करते समय महिला के मुंह से उसका हाथ हटा तो महिला ने शोर मचा दिया। तभी छत पर सो रहा पति, देवर व अन्य रिश्तेदार आए और आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। उसको डंडा व लाठियों से पीटा गया। पर घायल होने के बाद भी वह पिटते-पिटते मौका पाकर भाग गया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

तिघरा थाना पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र रजक को पकड़ने के लिए उसके घर सहित अन्य ठिकानों पर तीन बार दबिश दी है, लेकिन दुष्कर्म की घटना के बाद से वह फरार है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

13 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!