भोपाल, 24 नवंबर 2026: सारी दुनिया एडवांस, स्मार्ट और डिजिटल हो गई लेकिन मध्य प्रदेश का हाउसिंग बोर्ड आज भी 1980 के जमाने का चल रहा है। 599 परिवारों को उनके घर से बेदखल कर दिया गया और किराए के नाम पर केवल ₹1400 दे रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड की इस घटिया पॉलिसी के कारण, आज मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की काफी किरकिरी हुई।
भोपाल के ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर के कुल 599 परिवारों को उनके घर से बाहर निकाल कर बिल्डिंग को दोस्त कर दिया गया। 9 घंटे में 50 जेसीबी और पोकलेन की मदद से यह मकान जमींदोज कर दिए गए। मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड की घटिया पॉलिसी के कारण इन क्वार्टर में वाले निर्धन परिवारों के सामने जीवन यापन पर संकट खड़ा हो गया है। हाउसिंग बोर्ड के नियम अनुसार इस तरह की कार्रवाई में जब कोई पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर नई बिल्डिंग बनाई जाती है, तब वहां रहने वाले लोगों को, जब तक उनके घर वापस ना दे दिया जाए तब तक किराया देने का प्रावधान है लेकिन किराए की राशि मंत्र 1400 रुपए ही है। इतने कम किराए में, भोपाल में कोई दूसरा घर मिलना असंभव है, क्योंकि भोपाल में किचन और लेट बाथ के बिना केवल एक कमरे का किराया भी ₹3000 है।
सोशल मीडिया पर दर्द भरे वीडियो वायरल
जब कार्रवाई की जा रही थी, तब रुख्सार का न सिर्फ घर टूटे, बल्कि उसके सपने भी टूट रहे थे। रुआंसी रुख्सार ने बताया, सालों से यहां रह रहे थे। मेरा सवाल है कि हमें मकान मिलेंगे या नहीं? जब तोड़ने वाले थे, तब कहा गया था कि मकान देंगे। सामान गाड़ी में रखा है। कमरे नहीं मिल रहे। कहां रहेंगे, कैसे रहेंगे? यह समझ में नहीं आ रहा है।
बुजुर्ग छोटे अरमान ने बताया कि परिवार घर से बेघर हो गया है। आंखों के सामने ही मकान तोड़ दिया। रात में फुटपॉथ पर ही सोए। कहीं न कहीं तो विस्थापित करना था। जो रह रहे थे, उन्हें किराया तो देना चाहिए।
मुझे घर चाहिए, और कुछ नहीं
बुजुर्ग महिला बानो बी ने बताया, मुझे सरकार से कुछ नहीं चाहिए। बस घर दे दों। कहीं भी जगह दे दें। एक झोपड़ी ही बना लूंगी। बानो बी भी जनता क्वार्टर में रहती थीं। उनके सामने ही घर टूट गया। बानो बी दूर खड़े होकर अपना आशियाना टूटते हुए देखती रहीं।
मकान के बदले मकान मिलने चाहिए थे
रहवासी सैयद तौसिफ हुसैन ने कहा कि सरकार को मकान के बदले मकान देने चाहिए थे। मेरे पास सब दस्तावेज हैं, लेकिन मुझे भी कुछ नहीं मिला। ये गलत है कि 490 परिवारों को अवैध आवंटी घोषित कर दिया। यह जिम्मेदारों की गलत नीति है।
मेरा घर भी तोड़ दिया
रहवासी आशिक मियां ने रोते हुए कहा कि मेरा घर भी तोड़ दिया। कहां रहेंगे, कैसे रहेंगे? कुछ समझ में नहीं आ रहा है। कहीं कोई व्यवस्था नहीं है। सामान परिचित के यहां रखा है। चार से पांच हजार रुपए किराया मांग रहे हैं। ऑटो चलाता हूं। इतना किराया कैसे दूंगा?
जमीला बी ने कहा कि मेरा कोई सहारा नहीं है। रात में पड़ौसी के यहां रुकी। उन्होंने ही खाना खिलाया। मैं कहां जाऊं। क्या जहर खाकर मर जाऊं।
शगुफ्ता खान ने कहा कि घर के बदले घर चाहिए। जब तक यहां से जाएंगे नहीं। मेरे बच्चों की हालत देखों, क्या हो गई है। रात में खुले आसमान में ही सोएं। खाने की व्यवस्था कर रहे हैं। हमारे पास कुछ नहीं है।
गुलबक्क्षा बी ने बताया कि हमारे पास न घर है और न ही खाने को भोजन। रहने का सहारा ही नहीं है। खुले आसमान में ही सो रहे हैं। सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की। विस्थापन करना था, वो भी नहीं किया।
प्रॉब्लम क्या है, पब्लिक को परेशान क्यों होना पड़ा
दरअसल, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड अपने आप में एक प्रॉब्लम है। यहां की पॉलिसी पिछले कई सालों से नहीं बदली है। पूरी दुनिया डिजिटल हो गई लेकिन हाउसिंग बोर्ड में आज भी पुराने फाइल और रजिस्टर से काम चलता है। हाउसिंग बोर्ड वालों को पता ही नहीं होता कि उनकी प्रॉपर्टी पर किसने कब्जा कर लिया है। भोपाल में यदि आप प्रॉपर्टी टैक्स नहीं भरते हैं तो रिमाइंडर आने लगते हैं लेकिन हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी, लोगों की गलती का इंतजार करते हैं। फिर 12% ब्याज लेते हैं, और रिश्वत तो देनी ही पड़ती है। मध्य प्रदेश के हर विभाग में ऑनलाइन अटेंडेंस का सिस्टम शुरू हो गया है लेकिन हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारी 12:00 बजे आते हैं और शाम को 4:00 बजे चले जाते हैं।
2003 से लेकर 2026 तक हाउसिंग बोर्ड के इतने अध्यक्ष रहे, लेकिन किसी ने भी हाउसिंग बोर्ड को ठीक करने की कोशिश नहीं की। आज भी जब इतना सब कुछ हो रहा है, मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री ओम जैन का कुछ भी पता नहीं है।

.webp)