आएं थे बड़े मुझे काबू करने: भोपाल में महिला अधिकारी ने फेसबुक पर लिखा

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 27 नवंबर 2026:
मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा की महिला अधिकारी, लक्ष्मी गामड़ ने फेसबुक पर दो दिन पहले एक ऐसी पोस्ट लिखी, जो आज तक चर्चा का केंद्र है और लोग जानने का प्रयास कर रहे हैं कि वह कौन है जो एक महिला अधिकारी को काबू करना चाहता था। 

लक्ष्मी गामड़: महिला अधिकारी की फेसबुक पोस्ट




भूतों ने मुझे देखा और अदब से झुककर बोले "मालकिन" क्या आदेश हैं

मेरे दुश्मनों ने तांत्रिक बिठाया 🙄
तांत्रिक ने भूतों को बुलाया 🤗
भूतों ने मुझे देखा और अदब से झुककर बोले "मालकिन" क्या आदेश हैं...??? 🤪
*हां नी तो लक्ष्मी* आएं थे बड़े मुझे काबू करने 🤪🤣। 
लोग इस फेसबुक पोस्ट का अर्थ यह निकल रहे हैं कि किसी ने लक्ष्मी मैडम के खिलाफ कोई बड़ी साजिश की थी लेकिन, साजिश में जी मोहरे का इस्तेमाल किया गया, वही पलट गया और लक्ष्मी मैडम को नुकसान पहुंचाने के स्थान पर लक्ष्मी मैडम का वफादार हो गया। बस लोग यह जानना चाहते हैं की लक्ष्मी मैडम का दुश्मन कौन है। लक्ष्मी गामड़ आजकल राजधानी भोपाल में स्थित गवर्नमेंट प्रेस में अपर नियंत्रक के पद पर काम कर रही है।

बदला का इरादा

इसके बाद लक्ष्मी ने एक और फेसबुक पोस्ट लिखा। इसमें उन्होंने लिखा:- 
बड़ा गजब किरदार है मोहब्बत का...
अधुरी हो सकती है मगर ख़त्म नहीं...!!! 
पुराने फेसबुक पोस्ट से जोड़कर इसको देख तो, लक्ष्मी मैडम अपने दुश्मन को यह मैसेज देना चाह रही है कि, भले ही उसका वार अधूरा रह गया है लेकिन दुश्मनी खत्म नहीं हुई है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!