मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा 600 अनुकंपा नियुक्ति की लिस्ट जारी, PDF डाउनलोड करें

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 23 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के त्वरित समाधान की दिशा में एक बड़ी और संवेदनशील पहल की गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संवेदनशीलता और निर्देशों के अनुरूप विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 

दो दिनों में 600 नियुक्ति आदेश जारी 

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि विभाग में कुल लगभग 859 लंबित प्रकरणों में से 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश विगत दो दिनों के भीतर जारी किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, आगामी दो दिनों में लगभग 30 और नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे। शेष बचे प्रकरणों में भी पूरी संवेदनशीलता के साथ सभी आवश्यक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को समय पर आर्थिक संबल प्रदान करना और उन्हें एक सम्मानजनक जीवन जीने का आधार उपलब्ध कराना है। 

📌 डाउनलोड करें अनुकंपा नियुक्ति सूची (PDF):

जिन लोगों को अनुकंपा नियुक्ति मिली है, उनकी पूरी लिस्ट (PDF file) भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल (https://t.me/bhopalsamachar1) पर उपलब्ध है। संबंधित अभ्यर्थी एवं उनके परिजन भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल से लिस्ट तत्काल डाउनलोड कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि शासन की ओर से जारी होने वाली सभी महत्वपूर्ण पीडीएफ फाइल, भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर प्राप्त होती हैं। इसलिए चैनल को सब्सक्राइब करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!