HOTEL RAM में UP के स्कूल अकाउंटेंट की लाश मिली - BHOPAL NEWS

NEWS ROOM
भोपाल।
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के MP नगर जोन-2 स्थित राम रेसीडेंसी में उप्र के आजमगढ़ जिले से आए एक निजी स्कूल के अकाउंटेंट ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उन्होंने ये कदम क्यों उठाया फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। धर्मपाल सिंह 6 अप्रैल को अपने घर से निकले थे। 

सुल्तानपुर, आजमगढ़ निवासी 20 वर्षीय धर्मपाल सिंह एक निजी स्कूल में अकाउंटेंट थे। घर में माता-पिता, बड़ा भाई और चार बहनें हैं। पिता शंकर सिंह छोटे किसान हैं। पुलिस के मुताबिक धर्मपाल बीती छह अप्रैल को घर से निकले थे। परिवार उन्हें लगातार कॉल करता रहा, लेकिन बात नहीं हो सकी। गुरुवार शाम वह एमपी नगर जोन-2 स्थित राम रेसीडेंसी पहुंचे और एक कमरा किराए पर लिया। 

शुक्रवार दोपहर होटल के कर्मचारी ने डोर बेल बजाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शाम को दोबारा ऐसा होने पर कर्मचारी ने खिड़की से अंदर झांका। पता चला कि धर्मपाल फंदे पर लटके थे। मौके पर पहुंची पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

11 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!