मप्र में शासकीय कर्मचारियों को मोबाइल वैक्सीनेशन की मांग - EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
जबलपुर
। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश के साथ-साथ जिले में बढ़ रही करोना महामारी मानो चरम सीमा पर है। जहां जिले में प्रतिदिन लगभग 300 कोरोना पेसेंट आ रहे हैं जिनकी संख्या दिन प्रति दिन बढ़ रही है। जिसे देखते हुए जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में स्वास्थ विभाग दवारा मोबाइल वैक्सीनेशन कार्य कराया जाना चाहिए। जिससे सभी कर्मचारी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवा सकें। 

जहां शासन द्वारा कार्यालयीन समय सुबह 10:00 बजे से 6:00 बजे तक सप्ताह में 5 दिन कर दिया गया है। वही 2 दिन का लॉकडौन भी लगा हुआ है। जिससे कर्मचारी कोविड-19 का टीका लगवाने में असुविधा जाएगी। अगर मोबाइल वैक्सीनेशन का कार्य कराया जाए तो आसानी से सुविधा युक्त सभी कार्यालयों में वैक्सीनेशन का काम कराया जा सकता है। जिससे कर्मचारी के साथ-साथ आम जनता भी सुरक्षित रहेगी। 

योगेंद्र दुबे आरवेंद राजपूत अवधेश तिवारी अटल उपाध्याय नरेंद्र दुबे संजय यादव डॉक्टर संदीप नेमा आलोक अग्निहोत्री मुकेश सिंह मंसूर वेग दुर्गेश पांडे विनोद पोद्दार आशुतोष तिवारी नितिन अग्रवाल गगन चौबे तरुण मनीष चौबे धीरेंद्र सोनी मोहम्मद तारिक संतोष तिवारी श्याम नारायण तिवारी निमेष नेमा नितिन शर्मा मनोज सेन सोनल दुबे देवदत्त शुक्ला अभिषेक मिश्रा राकेश दुबे प्रणब साहू राकेश पांडे सुदेश पांडे मनीष लोहिया मनीष शुक्ला आदि ने मानी. कलेक्टर महोदय से मांग की है कि जबलपुर जिले के सभी कार्यालयों में मोबाइल वैक्सीनेशन कराई जाए ताकि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित कोरोना वैक्सीन लग सके।

09 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!