JABALPUR: लव मैरिज के बाद पति दहेज मांगने लगा युवती ने आत्मदाह कर लिया - MP NEWS

जबलपुर।
 मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एकमहिला को प्रेम विवाह की कीमत खुद की जान देकर चुकानी पड़ी। शादी के बाद दहेज के लालची पति का असल रंग दिखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बेलखेड़ा पुलिस के मुताबिक सुंदरादेही निवासी कंचन बेन (24) ने 2017 में प्रदीप बेन से प्रेम विवाह किया था। शादी के चार सालों में प्रदीप ने कंचन को कभी मायके नहीं जाने दिया। शादी के कुछ समय बाद ही उसका रवैया बदल गया। वह अक्सर कंचन पर तंज कसता था कि उसके मायके वालों ने दहेज में कुछ नहीं दिया। जब भी उसके मायके के परिजन मिलते, वह अपनी आपबीती सुनाती, लेकिन शादी के खुद के निर्णय के चलते वह कोई कदम भी नहीं उठा पाती थी।
 
कंचन को एक बेटी हुई। इसके बाद से प्रदीप का रवैया एकदम बदल गया। वह अक्सर शराब पीकर घर आने लगा और कंचन के साथ मारपीट करने लगा। कंचन ने पिता को आपबीती सुनाई। सास-ससुर को भी बताया। पर प्रदीप की आदतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। यहां तक कि कंचन के पिता जब भी प्रदीप मिलता तो दो-चार हजार रुपए भी दे देते थे। कंचन पति के व्यवहार और मारपीट से परेशान हो गई थी।

कंचन ने 21 मई को परेशान होकर खुद पर मिट्‌टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली थी। उसे गंभीर हालत में परिजन मेडिकल में भर्ती कराए थे। जहां 22 मई की दोपहर में उसकी मौत हो गई थी। 95 प्रतिशत से अधिक झुलसने की वजह से कंचन का बयान भी नहीं हो पाया। मेडिकल काॅलेज चौकी ने मर्ग कायम कर केस डायरी बेलखेड़ा को ट्रांसफर किया था। मर्ग जांच में परिजनों के कथन और परिस्थितजन्य साक्ष्य के बाद ये सामने आया कि प्रदीप की प्रताड़ना से परेशान होकर कंचन ने आत्महत्या की थी। बेलखेड़ा पुलिस ने मामले में दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या और दहेज की मांग की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

08 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!