दुल्हन की मुंह दिखाई में खिचीं चोटियां, महिलाओं के बीच जमकर हुआ दंगल, FIR - MP NEWS

NEWS ROOM
भिंड।
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म में रंग का ऐसा भंग पड़ा कि थाने में दो केस दर्ज हो गए। मामला भिंड के गांव बराेेसा के कछपुरा का है। यहां शादी के बाद ससुराल आई नई दुल्हन का चेहरा दिखाने की परंपरा है और इसके लिए गांव की ही परिचित महिलाओं को घर बुलाया था।   

यहां दुल्हन के काले रंग को लेकर एक महिला ने टिप्पणी कर दी तो दूसरी ने कटाक्ष  करते हुए कह दिया कि गोरी लड़कियां तो भाग जाती हैं। इससे पास ही खड़ी गोरे रंग की गांव की ही एक लड़की चिढ़ गई और वह आपत्ति जताने लगी। इसके बाद भागने वाली बात कहने वाली महिला और लड़की के परिवार वालों में जमकर मारपीट हुई, लात-घूंसे चले। महिला ने लड़की को पेट में दांत से काट लिया, बाल खींचे गए। एफआईआर दोनों पक्षों ने कराई।

कछपुरा में ग्रामीण परंपरा के मुताबिक नई दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म में महिलाओं को बुलाया गया था। दुल्हन को नेक देते हुए चेहरा देखकर विवाह गीत गाए जा रहे थे। तभी महिला ने दुल्हन के रंग पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कलर काला है। गांव की ही दूसरी महिला रेखा ने पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि- गोरे रंग की लड़कियों के कई लड़कों से चक्कर चल रहे हैं। वे चाहे जब अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग जाती है।

यह बात पड़ाेस में रहने वाली एक किशोरी को बुरी लगी। उस समय किशोरी और रेखा नाम की महिला में विवाद हो गया। विवाद के बाद किशोरी अपने घर गई और अपनी मां को पूरी बात बताई। मां के कहने पर किशोरी अपनी बहन के साथ उक्त महिला रेखा के घर जा पहुंची और उसकी सास से शिकायत करने लगी। इसी बात से खफा होकर रेखा ने किशोरी के साथ मारपीट कर दी।

इसी समय महिला ने किशोरी के पेट में दांतों से काट लिया। इस मारपीट के दौरान किशोरी व उसकी बहन ने भी रेखा पर हमला कर दिया। इसके बाद दाेनों पक्ष सीधे थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली।

04 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!