CM शिवराज सिंह के नवनियुक्त OSD ने पद छोड़ा, तुषार पांचाल के पुराने विचारों ने नई योजना को नष्ट कर दिया

Updesh Awasthee
भोपाल
। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नवनियुक्त ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) तुषार पांचाल ने अपनी नियुक्ति के मात्र 24 घंटे के भीतर पद छोड़ दिया है। अपनी नियुक्ति की जानकारी भी श्री पांचाल ने ही दी थी और सेवा से इनकार करने की जानकारी भी उन्होंने ही ट्विटर के माध्यम से दी। 

एक ट्वीट ने सारा चित्र बदल दिया

श्री तुषार पांचाल की नियुक्ति के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से उनका एक पुराना ट्वीट वायरल किया गया। इस ट्वीट में श्री पांचाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में टिप्पणी की थी। कांग्रेस द्वारा श्री पांचाल का ट्वीट सामने लाने के बाद भारतीय जनता पार्टी में भी श्री पांचाल के प्रति असहमति की स्थिति बनने लगी थी। तनाव को बढ़ता हुआ देख तुषार पांचाल ने स्वयं यह सार्वजनिक सूचना दी कि वह मुख्यमंत्री के ओएसडी के पद पर काम नहीं करेंगे।

शिवराज सिंह के प्रशांत किशोर हैं तुषार पांचाल 

बताया जाता है कि श्री तुषार पांचाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए प्रशांत किशोर की भूमिका में है। श्री पांचाल 2015 से शिवराज सिंह चौहान के लिए सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का प्रचार अभियान श्री तुषार पांचाल के पास ही था। इस प्रकार की गतिविधियों के लिए श्री पांचाल के पास 24 साल का अनुभव है।

08 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!