काले धन से बनाई संपत्ति किस कानून के तहत जप्त की जा सकती है - LEARN CrPC SECTION 105-ग

आम धारणा है कि यदि खुली जांच हो जाए तो 50% से ज्यादा लग्जरी बंगले और बड़े कारखानों, सरकारी ठेके लेने वाली कंपनियों की संपत्ति में काले धन का प्रयोग प्रमाणित हो जाएगा। कई लोगों को पता होता है कि किसी व्यक्ति ने काले धन से संपत्ति अर्जित की है परंतु यह नहीं पता होता कि ऐसी संपत्ति की जब्ती के लिए क्या प्रावधान है और किस प्रकार से शिकायत करनी चाहिए। कई अधिकारी एवं कर्मचारी रिटायर हो जाते हैं और उसके बाद उनके भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं होती क्योंकि लोगों को लगता है कि रिटायरमेंट के बाद क्या कार्रवाई हो पाएगी एवं क्या ऐसा कोई अपराधी/ भ्रष्टाचारी विदेश भाग जाए तब भी उसकी संपत्ति समपहरण (जब्त) हो सकती है या नहीं जानिए आज के लेख में महत्वपूर्ण जानकारी।

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 105-ग की परिभाषा (सरल एवं संक्षिप्त शब्दों में):-

संपत्ति की कुर्की एवं समपहरण के आदेश के संबंध में सामान्य नियम-
1. भारत के किसी भी न्यायालय को अगर यह विश्वास है कि कोई अपराधी ने किसी अवैध व्यापार, चोरी, घोटाले, भ्रष्टाचार द्वारा किसी संपत्ति को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्राप्त किया है तब न्यायालय उस संपत्ति की पहले पहचान करवाएगा की संपत्ति अपराधी की है या नहीं, एवं अगर वह संपत्ति अपराधी के अवैध तरीके की कमाई से प्राप्त हुई है तब न्यायालय द्वारा समपहरण,कुर्की के आदेश के बाद वह संपत्ति शून्य हो जाएगी।

2. अगर भारत के किसी अपराधी की संपत्ति किसी संविदाकारी देश मे है तब भारत का न्यायालय उपधारा (1) के अनुसार उस देश के न्यायालय या न्यायाधीश, मजिस्ट्रेट को आदेश के साथ एक अनुरोध पत्र भी भेजेगा।
3. अगर भारत सरकार या भारत के न्यायालय को कोई संविदाकारी देश के न्यायालय, न्यायाधीश या मजिस्ट्रेट द्वारा कोई कोई अनुरोध पत्र प्राप्त होता है की उस देश के अपराधी की अवैध संपत्ति भारत में है, तब भारत का न्यायालय किसी पुलिस अधिकारी से ऐसी संपत्ति का अन्वेषण या जाँच करवाएगा अगर संपत्ति अवैध पाई जाती है तब न्यायालय ऐसी संपत्ति को शून्य घोषित कर देगा। और समपहरण या कुर्की के आदेश जारी करेगा।
(उपर्युक्त नियम के आदेश अपराधी द्वारा अपराध के समय कमाई गई संपत्ति पर लागू होते हैं जो अवैध होती है।) :- लेखक बी. आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 | (Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

कानूनी जानकारी से संबंधित 10 सबसे लोकप्रिय लेख

कोर्ट में गीता पर हाथ रखकर कसम क्यों खिलाते थे, रामायण पर क्यों नहीं है
अंग स्पर्श करने या अश्लील फोटो-वीडियो दिखाने वाले को नजरअंदाज ना करें, इस धारा के तहत सबक सिखाएं
मोबाइल पर ऐसे मैसेज आएं तो इस लिंक के साथ पुलिस को बताए, FIR दर्ज कराएं
इंसान को कुत्ता-कमीना कहा तो किस धारा के तहत FIR दर्ज होगी
कठोर कारावास में कैदी से क्या करवाया जाता है 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !