SATNA में मंत्रीजी को ऑक्सीजन दिखाने लाए लेकिन गैस नहीं निकली, लाइन खाली थी - MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्यप्रदेश का सरकारी तंत्र इन दिनों काम कम और खबरों का खंडन ज्यादा कर रहा है। सतना जिला चिकित्सालय से संबंधित खबरों का खंडन करने के लिए मंत्री को बुलाया गया। मीडिया के सामने दिखाया जा रहा था कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है लेकिन जैसे ही सप्लाई ऑन की गई, सब कुछ गुडगोबर हो गया क्योंकि लाइन में से गैस नहीं निकली। लाइन खाली थी। 

सतना जिला चिकित्सालय में मंत्री रामखेलावन पटेल और सांसद गणेश सिंह को बुलाया गया। सब कुछ प्री-प्लान था। डेमोंसट्रेशन के लिए एक बिस्तर लगाया गया था जिस पर ऑक्सीजन की सप्लाई लाइन लगाई गई थी। मंत्री और सांसद के साथ मीडिया के आते ही यह साबित करने की कोशिश की गई कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। 

मंत्री, सांसद और मीडिया के सामने ऑक्सीजन की सप्लाई चालू की गई लेकिन गैस बाहर नहीं आई, पता चला की लाइन खाली है। बस फिर क्या था, कुछ ख़बरों का खंडन करने के लिए पूरा इवेंट प्लान किया गया था, जिसमें से एक नई खबर निकल आई। ऑक्सीजन की कमी है और मंत्री को दिखाने के लिए जो कुछ किया गया था वह नियमित अस्पताल व्यवस्था का हिस्सा नहीं है बल्कि डेमो बेड बनाया गया था।

19 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!