JOB मांगने आई युवती को बंधक बनाकर रेप किया - GWALIOR NEWS

ग्वालियर।
 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पति से झगड़े के बाद डेढ़ साल की बेटी को लेकर काम की तलाश में आई महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी बच्ची के गले पर चाकू रखकर हत्या करने की धमकी दी। 

घटना दो दिन पहले जनकगंज के ओढ़पुरा इलाके की है। पीड़ित महिला ने जनकगंज थाने में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। भिंड निवासी 26 वर्षीय महिला की पति से अनबन होने पर कुछ दिनों से मायके में रह रही थी। आर्थिक स्थिति ठीक ना होने से वह ग्वालियर में काम की तलाश में आई थी। उसके साथ डेढ़ साल की बेटी भी थी। यहां उसने अपने परिचित गबदा गुर्जर निवासी ओढ़पुरा को कॉल कर किराए पर कमरा व काम दिलाने की बात कही। 

गबदा ने उसे दो दिन में काम और कमरा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला किसी लॉज में कमरा तलाशने जा रही थी, तो गबदा ने उसे उसके कमरे में चलकर रहने के लिए कहा। महिला राजी हो गई। रात को खाना खाने के बाद वह सो गई। रात करीब 2 बजे नींद खुली तो उसने देखा कि गबदा गुर्जर छेड़खानी कर रहा था। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बेटी के गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह घबरा गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही, आरोपी ने उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सुबह किसी तरह वह निकली और थाने पहुंचकर शिकायत की।

जैसे ही आरोपी को पता लगा कि महिला उसके चंगुल से छूट गई है। वह थाने जा पहुंची, तो गबदा गुर्जर ने भागने की तैयारी कर ली। वह भागने के लिए निकला ही था कि उसके घर के कोने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

12 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !