CORONA पीड़ित कलेक्टर की हालत गंभीर, इंदौर रेफर, कोविड-19 पॉजिटिव केस - MP NEWS

झाबुआ
। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह की तबीयत और अधिक बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। दिनांक 7 अप्रैल 2021 को कर्तव्य के दौरान कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। 

उल्लेखनीय है कि झाबुआ में सिर्फ रोहित सिंह आईएएस ही नहीं बल्कि डिस्ट्रिक्ट जज राजेश गुप्ता और एडिशनल एसपी सहित 22 अधिकारी पॉजिटिव पाए गए थे। इस मामले को झाबुआ जिले के स्वास्थ्य विभाग ने दबाने की पूरी कोशिश की थी। समाचार लिखे जाने तक झाबुआ स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संदर्भ में कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। 

रोहित सिंह आईएएस को होम आइसोलेशन में रखा गया था। झाबुआ जिले के सीनियर डॉक्टरों की टीम उनके घर पर उनका इलाज कर रही थी। बावजूद इसके उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। आनन-फानन में रोहित सिंह को इंदौर रैफर किया गया है। उन्हें अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया है। अरविंदो के डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

11 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !