MP CORONA: 52 में से 50 जिले चपेट में, पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 15% हुआ - UPDATE NEWS

भोपाल।
सीएम शिवराज सिंह चौहान का बयान सुनने के बाद लगता है कि आने वाला कल थोड़ा बेहतर होगा परंतु हर नई सरकारी रिपोर्ट के साथ स्थिति और गंभीर नजर आ रही है। मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई आज की सरकारी कोरोनावायरस मीडिया रिपोर्ट में दिखाई दे रहा है कि 50 में से 52 जिले दूसरी लहर की चपेट में आ चुके हैं। मध्य प्रदेश का औसत पॉजिटिविटी रेट 15% हो गया है। सिर्फ भोपाल-इंदौर ही नहीं बल्कि जबलपुर, ग्वालियर सहित कई जिलों के अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बिस्तर नहीं है। श्मशान घाटों में चिता जलाने के लिए जगह नहीं है। बाजार में कोरोनावायरस का इंजेक्शन नहीं है और कई जिलों में वैक्सीन नहीं है।

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 11 APRIL 2021

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 11 अप्रैल 2021 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
39288 सैंपल की जांच की गई।
276 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
33349 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
5939 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। 
15.1% आज का पॉजिटिविटी रेट।
24 मरीजों की मौत हो गई।
3306 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 338145
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 4184 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 298645
आज दिनांक 11 अप्रैल 2021 को संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 33316

MADHYA PRADESH COVID19 UPDATE NEWS 11 APRIL 2021

लगभग 6000 पॉजिटिव के साथ पॉजिटिविटी रेट 15% काफी चिंताजनक स्थिति बता रही है। 
सरकारी रिपोर्ट में मृत्यु के आंकड़े अभी भी सही नहीं है। भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने इस बात का दावा किया है। 
कोरोनावायरस से संक्रमित हुए झाबुआ कलेक्टर को इंदौर रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
भोपाल में एक सब इंस्पेक्टर की कोरोनावायरस के संक्रमण से मौत हो गई। 
मध्य प्रदेश के 5 नए जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है।
मध्य प्रदेश के 52 में से 50 जिले ऐसे हैं जहां एक्टिव केस की संख्या 100 से अधिक हो गई है।

MP CORONA (COVID-19) DISTRICT WISE STATUS LIST




11 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !