INDORE में जयपुर के कारीगर का शव मिला, हत्या की आशंका - MP NEWS

NEWS ROOM
इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पाटनीपुरा स्थित एक मिठाई दुकान के कारीगर की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दुकान मालिक ने बताया कि कारीगर को हार्ट अटैक आया था, जिससे वह गिर गया। वहीं बेटी ने हत्या की आशंका जताई है।    

परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार मृतक मुरालीलाल यादव (57) है। एसआई अमित कटियार ने बताया सूचना मिली थी कि पाटनीपुरा में शर्मा स्वीट्स के पास मुरालीलाल मृत पाए गए। परिजन का आरोप है उनके शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे मौत हुई। पुलिस का कहना है शरीर पर चोट के निशान हैं। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। मृतक की बेटी शालू यादव ने बताया कि हम मुख्यत: जयपुर के रहने वाले हैं। दुकान मालिक ने हमें यह कहकर बुलाया कि मेरे पिता को हार्ट अटैक आया है। हमने देखा तो पिता के सिर पर चोट के निशान थे। हाथ में ऐसे निशान थे, जैसे किसी ने रस्सी से बांधा हो। पीठ पर भी चोट के निशान थे। 
 
यदि हार्ट अटैक आता तो बेसुध होकर गिरते और एक तरफ ही चोट आती, लेकिन पापा को सिर में दोनों तरफ और होठों पर चोट लगी है। सिर पीछे से फूटा है। मुंह और नाक से भी खून निकला है। इससे पक्का यकीन है कि पिता की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का केस दर्ज किया जाएगा।

29 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!