भोपाल, 27 अक्टूबर 2026: भोपाल के आईएसबीटी स्थित बस टर्मिनल से प्राइवेट बसें हटाई जाएंगी। जो बसें यहां अभी खड़ी हैं, उनके संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। नियमित संचालन वाली बसों की सवारी बैठाने और उतारने की टाइमिंग तय होगी। यह सबकुछ वर्मा ट्रेवल्स की वजह से हो रहा है। 2 दिन पहले रविवार शाम को यहां करीब 8 बसों में भीषण आग लग गई थी।
ISBT बस स्टैंड पर वर्मा ट्रेवल्स की बसों में आग लगी थी। एक बस में लगी आग आसपास खड़ी दूसरी बसों तक फैल गई थी। नागपुर-अहमदाबाद और सूरत रूट की बसें शामिल हैं। इसके चलते इलाके में हड़कंप मच गया था। लिहाजा, मंगलवार को नगर निगम कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने आईएसबीटी का निरीक्षण किया।
उन्होंने आईएसबीटी परिसर में खड़ी गैर संचालित बसों के संचालकों को नोटिस जारी कर बसों को हटाने और नियमित रूप से संचालित होने वाली बसों को सवारी बैठने एवं उतारने की समयावधि तक ही बसों को आईएसबीटी परिसर में रूकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
साथ ही आईएसबीटी में फायर हाईडेंट की स्थापना करने, वायरिंग आदि की जांच कराने, परिसर में एकत्रित साइकिल्स व ईवी बाईसकिल्स को पीपी मोड पर संचालित करने के लिए टेंडर जारी करने को कहा। परिसर की नियमित रूप से साफ-सफाई एवं धुलाई कराने के भी निर्देश दिए।
वर्मा ट्रेवल्स के मैनेजर से बात की
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर अहिरवार ने वर्मा ट्रेवल्स के मैनेजर से भी बातचीत की। यहां से संचालित अन्य ट्रेवल्स एजेंसियों से संचालकों के साथ आगामी समय में बैठक करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त सुमित कुमार पांडे, उपायुक्त भुवन गुप्ता व चंचलेश गिरहारे सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कमिश्नर अहिरवार ने परिसर में एकत्रित साइकिल्स व ईवी बाईसकिल्स को पीपी मोड पर संचालित करने के लिए टेंडर जारी करने को कहा। कमिश्नर अहिरवार ने परिसर में एकत्रित साइकिल्स व ईवी बाईसकिल्स को पीपी मोड पर संचालित करने के लिए टेंडर जारी करने को कहा।
ट्रेवल्स एजेंसी संचालकों से वसूली होगी
कमिश्नर ने कहा कि आगामी समय में आईएसबीटी से संचालित ट्रेवल्स एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक की जाएगी। कमिश्नर अहिरवार को बताया गया कि एमपी 04-पी0297, एमपी 04-ए3753, एमपी 04-एई 3073 एवं एमपी 04-ईए 4345 विगत 24 जुलाई 2026 से आईएसबीटी स्थित बस डिपो में खड़ी हैं।
जिस पर निगम आयुक्त ने उक्त बसों को आईएसबीटी में खड़ा रखने पर माह जुलाई से वर्तमान तक किराया वसूल करने और उन्हें हटाने के निर्देश दिए।

