दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह कोरोना पॉजिटिव, चुनाव प्रचार के दौरान संक्रमित हुए - MP NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। श्री जयवर्धन सिंह इन दिनों विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रचार में जुटे हुए थे। 

इधर संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन में पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश की 31087 नागरिकों के सैंपल की जांच की गई जिसमें से 302 रिजेक्ट हो गए, 30134 नेगेटिव मिले और 953 पॉजिटिव पाए गए। सरकारी आंकड़ों एवं मध्यप्रदेश में नेताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों से स्पष्ट संदेश आता है कि कोरोनावायरस काफी कमजोर हो गया है परंतु जयवर्धन सिंह के संक्रमित हो जाने पर स्थिति एक बार फिर चिंताजनक बन रही है। 

दरअसल, जयवर्धन सिंह फिजिकली फिट विधायक हैं। वह नियमित रूप से व्यायाम करते हैं एवं खानपान का भी काफी ध्यान रखते हैं। इस तरह के स्वस्थ शरीर का संक्रमित हो जाना चिंता का कारण है।

23 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !