दिग्विजय सिंह के घर में बहू पहले आई, सास बाद में: मंत्री गिर्राज दंडोतिया - MP NEWS

भोपाल।
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजे कुछ भी हो परंतु यह चुनाव मर्यादाओं को तोड़ने के लिए हमेशा जाना जाएगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ आम सभा को संबोधित कर रहे शिवराज सिंह सरकार की मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी गिर्राज दंडोतिया ने कहा कि "दिग्विजय सिंह बढ़े बढ़िया आदमी हैं, जिनके घर में बहू पहले आ गई और सास बाद में।"

दिग्विजय सिंह ने अपने बेटे और भतीजे को मंत्री बनवाया और हमें गद्दार कहते हैं: दंडोतिया

श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थक एवं भाजपा प्रत्याशी गिर्राज दंडोतिया के साथ कमथरी गांव में आम सभा को संबोधित करने के लिए गए थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी ने यह बयान दिया। गिर्राज डंडौतिया ने कहा दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि मैंने गद्दारी की है। उन्होंने खुद अपने बेटा-भतीजा को मंत्री बनवा दिया। दिग्विजय कितने अच्छे आदमी हैं, वो यहां आ जाएंगे तो क्या हाल होगा उनका। दस साल रहे जनता कितनी दुखी रही। 

दिग्विजय सिंह को शर्म नहीं आई, 75 साल की उम्र में दूसरा विवाह किया: दंडोतिया

श्री दंडोतिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह बढ़े बढ़िया आदमी हैं, जिनके घर में बहू पहले आ गई और सास बाद में आ रही है। 75 साल की उम्र के विवाह किया है। हमारे यहां 75 साल का बुुजुर्ग विवाह कर लाएगा तो उससे दूर से हाथ जोड़ लेंगे। शर्म नहीं आ रही विवाह कर लिया। घर में जवान बेटा-बहू हैं।

22 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!