BHOPAL: 14 वर्षीय छात्रा के BF ने दोस्तों के साथ मिलकर 2 महीने में 8 बार गैंगरेप किया - CRIME NEWS

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। कक्षा 6 में पढ़ने वाली 14 साल की एक लड़की का पुताई का काम करने वाले तीन लड़कों 2 महीने में 8 बार गैंगरेप किया। मुख्य आरोपी से लड़की की मुलाकात PUBG खेलने के दौरान हुई थी। बदमाश ने WHATSAPP पर लड़की को बातों के जाल में फंसाया और मिलने के लिए बुलाकर रेप किया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 दोस्तों के साथ मिलकर 2 महीने में करीब 8 बार गैंग रेप किया। ब्लैकमेलर की हिम्मत इतनी बढ़ गई थी कि उसने घर में घुसकर बलात्कार किया। तब कहीं जाकर मामले का खुलासा हुआ।

मां ने मोबाइल दिया था ताकि बेटी बाहर निकल कर खतरे में ना पड़ जाए

लड़की के माता-पिता अलग-अलग रहते हैं। लड़की अपनी 5 साल की छोटी बहन और मां के साथ अशोका गार्डन में रहती है। पिता ऐशबाग में रहते हैं। परिवार का पेट पालने के लिए मां को नौकरी करनी पड़ रही है। ऐसे में दोनों बेटियों को घर पर व्यस्त रखने के लिए उन्होंने एक साल पहले बेटी को स्मार्टफोन दिलाया था, ताकि वह घर पर रहकर छोटी बहन का ख्याल रखें। मां उसे फोन देकर ऑफिस चली जाती थी।

PUBG से पहचान हुई, WHATSAPP पर जाल में फंसी, गौतम नगर में बलात्कार

इसके बाद वह फोन पर क्या करती थी, उन्हें पता नहीं होता था। बच्ची को पहले पबजी गेम की लत पड़ी। यहीं से परिचितों के माध्यम से मुख्य आरोपी लड़के से उसकी पहचान हुई। पहचान होने के बाद उन्होंने मोबाइल नंबर शेयर किए। वाॅट्सऐप चैटिंग होने लगी। फुजेल लड़की को फंसाकर पहली बार 5 सितंबर को अपने साथ गौतम नगर इलाके ले गया था। यहां उसने पहली बार लड़की से ज्यादती की थी। उसने किसी को कुछ बताने पर उसके वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी थी। इसी कारण बच्ची ने किसी से कुछ नहीं कहा।

भोपाल में बदमाश ने लड़की के घर में घुसकर रेप किया

गैंगरेप के बाद आरोपी की हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह लड़की के घर ही पहुंच गया। यहां भी उसने लड़की से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। परेशान होकर छात्रा ने अपनी मां को सब कुछ बता दिया। इसके बाद उन्होंने अशोका गार्डन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

भोपाल: गैंगरेप के तीनों आरोपी मैकेनिक और मजदूरी का काम करते हैं

आरोपियों में रंभा नगर में रहने वाला 18 साल का फुजेल पिता इब्राहिम एक माह पहले ही 18 साल का हुआ है। जबकि उसकी कॉलोनी में रहने वाले रिजवान पिता रईस खान और फरहान पिता बिलाल अहमद 19-19 साल के हैं। तीनों ही पढ़ाई लिखाई नहीं करते हैं। वह मैकेनिक और पुताई के काम करते हैं।

लड़की को इतना डराया कि वह सब कुछ सहन करती रही

एएसपी भदौरिया ने बताया कि लड़की को आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल जब्त किए हैं, लेकिन अब तक उनके मोबाइल पर किसी तरह का कोई वीडियो या फोटो नहीं मिले हैं। हो सकता है कि उन्होंने डिलीट कर दिए हैं। हम फॉरेंसिक जांच करवा रहे हैं, लेकिन आशंका यह है कि आरोपी बिना वीडियो के ही उसे डरा धमका रहे थे। इसके कारण बच्चे उनके जाल में फंस गई।

MORAL OF THE CASE STORY: अकेलापन हमेशा गलत रास्तों पर ले जाता है

एएसपी भदौरिया ने बताया कि 14 वर्षीय छात्रा के पिता अलग रहते हैं। वह अपनी 5 साल की छोटी बहन और मां के साथ अशोका गार्डन में रहती है। माता-पिता अलग हो चुके हैं। मां घर चलाने के लिए जॉब करती हैं। उनके जाने के बाद घर पर दोनों बच्चियां अकेली ही रहती हैं। इसलिए उन्होंने मोबाइल फोन दिलाया था, ताकि बच्चे घर में ही व्यस्त रहें। मां को मोबाइल फोन के बारे में थोड़ी सी जानकारी होती तो उन्हें पता होता कि उनकी बेटी ने पूरे दिन में मोबाइल में क्या-क्या देखा, क्या-क्या किया। निष्कर्ष यह है कि बच्चों को अकेले ना छोड़े। उनसे खुलकर बात करें और उन्हें समझाएं कि उनकी उम्र में किस तरह के खतरे आ सकते हैं ताकि वह समझें और सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति पर आसानी से विश्वास ना करें।

15 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !