GUNA- कांग्रेस नेता में शिक्षक की पत्नी ने 25 बार चाकू घोंपा, सरेंडर कर पुलिस को बताया- 15 साल से रेप कर रहा था - MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल।
मध्य प्रदेश के गुना जिले में कांग्रेस नेता ब्रजभूषण शर्मा की निर्ममता के साथ हत्या कर दी गई। अशोक नगर में पदस्थ एक शिक्षक की पत्नी ने खुद डायल 100 पर फोन लगाकर पुलिस को बताया कि उसने कांग्रेस नेता की हत्या कर दी है। महिला ने बताया कि कांग्रेस नेता पिछले 15 साल से (सन 2005 से जब महिला 16 साल की थी) लगातार रेप कर रहा था। वह जब चाहता था, जैसे चाहता था उसकी लज्जा भंग करता था। शादी के बाद भी वह लगातार शोषण करता रहा। घटना वाले दिन शराब के नशे में धुत होकर रात 11:00 बजे घर में घुस आया और जबरदस्ती बलात्कार किया। रेप के बाद महिला ने सब्जी काटने वाले चाकू से बिस्तर पर बिना कपड़ों के पड़े कांग्रेस नेता में एक के बाद एक ताबड़तोड़ 25 हमले की है। इनमें से 9 हमले तो इतनी ताकत से किए गए थे कि चाकू पीठ से घुसा और पेट एवं छाती को फाड़ते हुए बाहर निकल आया।

पुलिस ने बताया कि अशोकनगर जिले के सेहराई थाना क्षेत्र के गांव अचलगढ़ निवासी 35 वर्षीय कांग्रेस नेता बृजभूषण शर्मा की हत्या कर दी गई। वारदात के समय महिला का शिक्षक पति अशोकनगर में था। महिला के दो बच्चे हैं, एक लड़की है, जिसकी उम्र 7 साल और 4 साल का लड़का है। कैंट थाना प्रभारी रामप्रकाश वर्मा ने बताया कि महिला का युवक से मंगलवार रात 12.30 बजे से 1.20 बजे के बीच विवाद हुआ है। इसी दौरान हत्या की गई है। रात 1.56 बजे महिला ने डायल 100 को कॉल कर सूचना दी, और सरेंडर कर दिया। 

महिला द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के मुख्य अंश 

सन 2005 जब मेरी उम्र 16 साल थी, तब से लगातार शोषण कर रहा है। 
सोचा था शादी के बाद सब कुछ बंद हो जाएगा लेकिन वह नहीं माना। 
उसके सामने कई बार गिड़गिड़ाई, कहा कि तुम्हारा और मेरा परिवार है सब बंद कर दो लेकिन वह नहीं। 
जब भी पति घर पर नहीं होते घुस आता था। नशे की हालत में अत्याचार करता था। 
उसने कई गंदे वीडियो बना लिए थे। वायरल करने की धमकी देता था।
बस अब सहन करने की शक्ति नहीं है। इसके अलावा कोई रास्ता नहीं था।

बृजभूषण को कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया था लेकिन चुनाव प्रचार कर रहा था

ब्रज भूषण शर्मा अशोक नगर में कांग्रेस पार्टी का प्रवक्ता था। पिछले दिनों शराब के नशे में धुत होकर उसने एक युवक के साथ मारपीट की। बृजभूषण शर्मा युवक कांग्रेस के पक्ष में वोट उसे डालने के लिए बोल रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद उसे कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पद से निष्कासित कर दिया गया था परंतु उस की प्राथमिक सदस्यता समाप्त नहीं की गई थी और वह लगातार चुनाव प्रचार कर रहा था। घटना वाली रात भी चुनाव प्रचार करके लौटा था।

14 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!