MP SAS TRANSFER LIST: मध्यप्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची

Updesh Awasthee
भोपाल, 23 सितंबर 2026
: मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल) ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से तत्काल प्रभाव से एकपक्षीय कार्यमुक्त कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को पूर्व में विभिन्न तिथियों में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण न करने के फलस्वरूप यह कदम उठाया गया है। 

स्थानांतरित अधिकारियों एवं उनकी नई पदस्थापना की सूची

  • श्री शैलेंद्र सिंह: मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया।
  • श्रीमती सपना त्रिपाठी: अपर कलेक्टर जिला रीवा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना।
  • श्री पीयूष भट्ट: संयुक्त कलेक्टर जिला रीवा से उपायुक्त, भू संसाधन प्रबंधन, रीवा संभाग।
  • श्री हुनेन्द्र घोरमारे: संयुक्त कलेक्टर जिला मंडला से उपायुक्त (राजस्व) शहडोल संभाग, शहडोल।
  • श्री मायाराम कोल: संयुक्त कलेक्टर जिला बालाघाट से उपायुक्त (राजस्व) सागर संभाग, सागर।
  • श्री कैलाश चन्द्र ठाकुर: संयुक्त कलेक्टर जिला बालाघाट से संयुक्त कलेक्टर जिला खरगौन।
  • श्री सुधीर कुमार जैन: संयुक्त कलेक्टर जिला छिंदवाड़ा से संयुक्त कलेक्टर जिला बालाघाट।
  • श्री अनुराग तिवारी: संयुक्त कलेक्टर जिला रीवा से संयुक्त कलेक्टर जिला सतना।
  • सुश्री प्रियंका वर्मा: संयुक्त कलेक्टर जिला सिवनी से अवर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग।
  • सुश्री मेघा पंवार: संयुक्त कलेक्टर जिला धार से संयुक्त कलेक्टर जिला अलीराजपुर।
  • सुश्री किरण सिंह आंजना: संयुक्त कलेक्टर जिला नीमच से संयुक्त कलेक्टर जिला झाबुआ।
  • सुश्री मेघा तिवारी: डिप्टी कलेक्टर जिला मुरैना से डिप्टी कलेक्टर जिला श्योपुर।
  • श्रीमती आरती नर्मदा सिंह: संयुक्त कलेक्टर जिला मैहर से संयुक्त कलेक्टर जिला सतना।
  • सुश्री आकांक्षा करौठिया: संयुक्त कलेक्टर जिला खरगौन से संयुक्त कलेक्टर जिला अलीराजपुर।
  • श्री राहुल नायक: संयुक्त कलेक्टर जिला बालाघाट से संयुक्त कलेक्टर जिला रायसेन।
  • श्री वैद्यनाथ वासनिक: प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जिला डिण्डौरी से प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जिला सिवनी।
  • सुश्री रेखा देशमुख: प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जिला सिवनी से प्रभारी डिप्टी कलेक्टर जिला मण्डला। 

सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव (कार्मिक) अर्चना सोलंकी द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर उपस्थिति प्रतिवेदन सामान्य प्रशासन विभाग "कार्मिक" को प्रेषित करें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!