हे कोरोना माई, इंदौर-भोपाल से कब जाओगी, मध्य प्रदेश के 43% इन 2 शहरों में - MP CORONA UPDATE NEWS

भोपाल।
पूरे भारत में कोरोनावायरस का संक्रमण कम होता जा रहा है। ग्राफ में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। 4-5 जिलों को छोड़ दें तो मध्यप्रदेश की स्थिति में काफी सुधर रही है परंतु इंदौर और भोपाल दो ऐसे शहर है जहां हालात काबू होने का नाम ही नहीं ले रहे। आज की रिपोर्ट में पूरे प्रदेश में कुल 1118 नागरिक पॉजिटिव पाए गए जिनमें से 483 इंदौर और भोपाल से हैं। यानी पूरे मध्यप्रदेश का 43% संक्रमण दो शहरों में है। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की बात करें या फिर संक्रमण से हुई मौतों की। ना केवल संख्या ज्यादा है बल्कि औसत भी ज्यादा है। हालात यह बन गए हैं कि सब कुछ अनलॉक हो जाने के बावजूद कोरोनावायरस के कारण इंदौर और भोपाल के नागरिकों को मध्य प्रदेश के दूसरे शहरों में पहले जैसा प्यार और सत्कार नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य नागरिकों को भी लोग संदेह की नजर से देखते हैं।

MADHYA PRADESH CORONA BULLETIN 21 OCTOBER 2020

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन दिनांक 21 अक्टूबर 2020 (शाम 6:00 बजे तक) के अनुसार पिछले 24 घंटे में:- 
26546 सैंपल की जांच की गई।
178 सैंपल रिजेक्ट हो गए।
25428 सैंपल नेगेटिव पाए गए।
1118 सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
17 मरीजों की मौत हो गई।
1222 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
मध्यप्रदेश में संक्रमित नागरिकों की कुल संख्या 163296 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 2828 
मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से स्वस्थ हुए नागरिकों की संख्या 148082 
21 अक्टूबर 2020 को संक्रमित नागरिकों की संख्या 12386




CORONA (COVID-19) UPDATE NEWS TODAY 21 OCTOBER 2020 

✔ लखनऊ में एक मृतक को कोरोनावायरस पॉजिटिव बता दिया। संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है।
✔ पिछले 24 घंटे में पूरे भारत में 54000 नागरिक पॉजिटिव पाए गए हैं। भारत का रिकवरी रेट 88% है।
✔ आंध्र प्रदेश में प्राइवेट स्कूल के 27 छात्र कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए। चार स्कूल लॉकडाउन कर दिए गए।
✔ भारत के पूर्व चुनाव आयुक्त श्री एस वाई कुरैशी का कहना है कि संक्रमण के हालात में चुनावी रैलियों एवं आम सभाओं पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार चुनाव आयोग के पास है।
✔ ब्लू स्टार कंपनी ने एक ऐसा एयर कंडीशनर बनाने का दावा किया है जो कमरे के सभी वायरस मार देता है। अभी तक इस की मेडिकल ट्रायल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। 
✔ उत्तर प्रदेश का रिकवरी रेट 92% पहुंच गया है।

21 अक्टूबर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !