मध्य प्रदेश कांग्रेस में नेपोटिज्म के खिलाफ जीतू पटवारी सोशल मीडिया पर वायरल / MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। नेपोटिज्म पहले बॉलीवुड में आया या राजनीति में, शोध का विषय हो सकता है परंतु ताजा खबर यह है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में नेपोटिज्म के खिलाफ जीतू पटवारी का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में लिखा है 'ना राजा, ना व्यापारी अबकी बार जीतू पटवारी' 

ना राजा, ना व्यापारी अबकी बार जीतू पटवारी, इसका क्या अर्थ हुआ 

पोस्टर में राजा से तात्पर्य है दिग्विजय सिंह के उत्तराधिकारी एवं भोपाल में होर्डिंग लगाकर घोषित किए गए मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री श्री जयवर्धन सिंह। व्यापारी से तात्पर्य है कमलनाथ के उत्तराधिकारी एवं एक बयान देकर स्वघोषित मध्य प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री श्री नकुल नाथ। किस्सा क्या है, यह तो सभी को पता ही है। कुल मिलाकर वायरल पोस्टर का तात्पर्य है मध्य प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री ना तो जयवर्धन सिंह होंगे और ना ही नकुल नाथ बल्कि जीतू पटवारी होंगे, क्योंकि वह डिजर्व करते हैं।

नेपोटिज्म क्या होता है 

नेपोटिज्म का मतलब होता है भाई-भतीजावाद। एक्टर श्री सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म का भारी विरोध हो रहा है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद इतना हावी हो चुका है कि टैलेंटेड कलाकारों को भी आगे नहीं बढ़ने दिया जाता है। इतना ही नहीं हालात ऐसे बनाए जाते हैं कि या तो कलाकार इंडस्ट्री छोड़कर भाग जाए या फिर सुसाइड कर ले। भारत की राजनीति में नेपोटिज्म का इतिहास काफी पुराना है। कांग्रेस पार्टी में महात्मा गांधी ने जब राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित सुभाष चंद्र बोस को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया था, इस घटना को भारतीय राजनीति में नेपोटिज्म का पहला उदाहरण कहा गया। स्वतंत्र भारत में इंदिरा गांधी का कांग्रेस पार्टी और फिर प्रधानमंत्री के पद पर चयन भारत की राजनीति में नेपोटिज्म का सबसे बड़ा उदाहरण है।

27 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

ग्वालियर में लड़की ने ब्लैकमेलर को मां का ATM और गहने तक दे दिए फिर भी नहीं माना 
मध्य प्रदेश के 38 जिलों में 5 दिन लगातार बारिश की संभावना 
ट्रैक्टर का साइलेंसर ऊपर की ओर क्यों होता है, कार की तरह पीछे, ट्रक की तरह साइड में क्यों नहीं 
जानिए, रत्ती में ऐसा क्या है जो हीरे-जवाहरात के लिए डिजिटल तराजु के बजाए उस पर भरोसा करते हैं 
दुनिया का पहला पिगी बैंक कहां बना, क्या सूअर बचत का प्रतीक होता है 
AIRTEL 52.6 लाख और VODAFONE-IDEA को 45.1 लाख यूजर्स का घाटा, JIO मुनाफे में
मिस्र देश की रानियां कभी बूढ़ी क्यों नहीं होती थी, क्या उनके पास कोई फार्मूला था
एमपी बोर्ड 12वीं: लड़कियां और सरकारी स्कूल, लड़कों और प्राइवेट स्कूल से आगे
एमपी बोर्ड जिला स्तरीय मेरिट लिस्ट
एमपी बोर्ड 12वीं प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट 
टीवी-फ्रिज की पैकिंग में थर्माकोल ही क्यों यूज करते हैं, जबकि ट्रांसपोर्टेशन के झटके सहने के लिए कई अच्छे विकल्प हैं 
किस सिक्के में मिलावट पर 3 साल और किसमें 7 साल की सजा होती है, पढ़िए मजेदार जानकारी 
कर्मचारी को वेतनवृद्धि मामले में लोकशिक्षण संचालनालय के स्पष्टीकरण का विश्लेषण
ग्वालियर में सरेआम लड़की को किडनैप कर चलते ऑटो में रेप की कोशिश
हमारा घर हमारा विद्यालय के कारण संक्रमित हुए शिक्षक की मौत

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!