CM शिवराज सिंह के कारण मध्य प्रदेश के 500 से ज्यादा VIP कोरोना संदिग्ध / MP NEWS

भोपाल। कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद भदौरिया के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा तो होम क्वॉरेंटाइन हो गए परंतु सीएम शिवराज सिंह चौहान लगातार सक्रिय बने रहे। अब मुख्यमंत्री भी महामारी से पीड़ित पाए गए हैं। यदि पिछले 10 दिन की कांटेक्ट हिस्ट्री पर नजर डालें तो मध्य प्रदेश के 500 से ज्यादा VIP उनके संपर्क में आए थे। लगभग सभी कैबिनेट मंत्री सहित केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारी शामिल है।

17 जुलाई से 24 जुलाई तक की डिटेल्स

17 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा में गए थे। सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए थे। तब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, उनके साथी विधायक सज्जन सिंह वर्मा, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा भी बैठक में हुए शामिल थे। इसी दिन फिर वे उज्जैन गए थे। महाकाल मंदिर के दर्शन किए थे। कैबिनेट मिनिस्टर मोहन यादव भी साथ में उज्जैन गए थे। वहीं, कलेक्टर कार्यालय में कोरोना के लेकर समीक्षा की थी।

20 जुलाई को ग्वालियर गए थे

शिवराज सिंह चौहान 20 जुलाई को ग्वालियर गए थे। वहां केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की थी। ग्वालियर से लौटकर उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की थी। कोरोना के लेकर भी समीक्षा बैठक की थी। साथ ही कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी। सामान्य प्रशासन विभाग के अफसरों के साथ भी बैठक की थी। 

21 जुलाई को सीएम लखनऊ गए थे 

सीएम 21 जुलाई को सीएम लखनऊ गए थे। राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए थे। सीएम के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और सुहास भगत भी थे। 

22 जुलाई को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक की थी 

सीएम चौहान ने 22 जुलाई को मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक की थी, जिसमें सरकार के सभी मंत्री मौजूद थे। इसी दिन मुख्यमंत्री ने आधा दर्जन मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा की. जिसमें बृजेंद्र प्रताप सिंह, तुलसीराम सिलावट, मीना सिंह, कमल पटेल, एंदल सिंह कंसाना, गोविंद सिंह राजपूत शामिल थे।

23 जुलाई को भी मंत्रियों के साथ वन टू वन चर्चा हुई

इस चर्चा में ओमप्रकाश सकलेचा, विश्वास सारंग, प्रभु राम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदुम सिंह तोमर, उषा ठाकुर, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, इंदर सिंह परमार और बृजेंद्र सिंह यादव शामिल थे। इसी दिन बीजेपी दफ्तर में कांग्रेस विधायक नारायण पटेल की सदस्यता कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी शामिल थे।

24 जुलाई को सरकार के मंत्रियों के साथ मुलाकात की 

24 जुलाई को सीएम ने कोरोना के लेकर समीक्षा बैठक की और सरकारी भूमि के प्रबंधन को लेकर राजस्व, नगरी प्रशासन विभाग के अफसरों के साथ चर्चा की। 

26 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

ग्वालियर में लड़की ने ब्लैकमेलर को मां का ATM और गहने तक दे दिए फिर भी नहीं माना 
मध्य प्रदेश के 38 जिलों में 5 दिन लगातार बारिश की संभावना 
ट्रैक्टर का साइलेंसर ऊपर की ओर क्यों होता है, कार की तरह पीछे, ट्रक की तरह साइड में क्यों नहीं 
ग्वालियर की सीमाएं सील, डॉक्टर सहित 59 कोरोना पॉजिटिव 
भोपाल में एक्टर की लेट नाइट पार्टी में पुलिस का छापा, 26 लड़के 7 लड़कियां गिरफ्तार 
जानिए, रत्ती में ऐसा क्या है जो हीरे-जवाहरात के लिए डिजिटल तराजु के बजाए उस पर भरोसा करते हैं 
IGNOU के सभी कोर्सेज के लिए TEE अनिवार्य, नोटिफिकेशन जारी 
दुनिया का पहला पिगी बैंक कहां बना, क्या सूअर बचत का प्रतीक होता है 
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं हुए, शासन ने बताया 
सिंधिया समर्थक उप चुनाव प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव 
सीएम शिवराज सिंह की अनुपस्थिति में 4 मंत्री मध्यप्रदेश सरकार चलाएंगे 
AIRTEL 52.6 लाख और VODAFONE-IDEA को 45.1 लाख यूजर्स का घाटा, JIO मुनाफे में
मध्य प्रदेश कोरोना: पॉजिटिविटी रेट आज भी 5%, हालात बेहद गंभीर 
मिस्र देश की रानियां कभी बूढ़ी क्यों नहीं होती थी, क्या उनके पास कोई फार्मूला था
भारत में फिर से लॉकडाउन या अनलॉक 3.0 की राहत, फैसला 27 जुलाई को 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !