मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि के संबंध में मुख्यमंत्री का बयान / MP EMPLOYEE NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में नियमित वार्षिक वेतन वृद्धि को लेकर चिंता दिखाई दे रही है। कोरोना कंट्रोल के नाम पर सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले सभी लाभ रोक रखे हैं। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि मिलेगी या नहीं इसे लेकर संशय का माहौल बना हुआ है। 

मध्य प्रदेश में कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि लगेगी लेकिन मिलेगी नहीं

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने प्रदेश के समस्त शासकीय अधिकारी /कर्मचारियों से वार्षिक वेतन वृद्धि को लेकर चिंतित न होने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि हर अधिकारी/ कर्मचारी को नियत समय से ही वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। यद्यपि इस समय कोविड संकट के चलते जनहित में वेतन वृद्धि का वास्तविक लाभ स्थितियां सामान्य होने पर ही मिल सकेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विश्वास प्रकट किया है कि प्रदेश को कोरोना संकट से बाहर निकालने के उद्देश्य से सभी अधिकारी/कर्मचारी सरकार के इस निर्णय का समर्थन और सहयोग करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस समय मध्य प्रदेश कोरोना संक्रमण के चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। सरकार ने कोविड-19 से बचाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक और राज्य के बजट का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य कोविड कार्यों पर खर्च हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आर्थिक गतिविधियों में कमी के कारण राज्य की आय में कमी आई है।

CM Madhya Pradesh ने कहा कि हमारे अधिकारी कर्मचारी शासन व्यवस्था की रीड की हड्डी है, जिन्होंने हर कठिन समय में सरकार का हमेशा साथ दिया है। सरकार भी अपने कर्मचारियों का वाजिब हक और हित दोनों सुनिश्चित करने के लिए ना कभी पीछे हटी है और ना कभी पीछे हटेगी। 

26 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

ग्वालियर में लड़की ने ब्लैकमेलर को मां का ATM और गहने तक दे दिए फिर भी नहीं माना 
मध्य प्रदेश के 38 जिलों में 5 दिन लगातार बारिश की संभावना 
ट्रैक्टर का साइलेंसर ऊपर की ओर क्यों होता है, कार की तरह पीछे, ट्रक की तरह साइड में क्यों नहीं 
ग्वालियर की सीमाएं सील, डॉक्टर सहित 59 कोरोना पॉजिटिव 
भोपाल में एक्टर की लेट नाइट पार्टी में पुलिस का छापा, 26 लड़के 7 लड़कियां गिरफ्तार 
जानिए, रत्ती में ऐसा क्या है जो हीरे-जवाहरात के लिए डिजिटल तराजु के बजाए उस पर भरोसा करते हैं 
IGNOU के सभी कोर्सेज के लिए TEE अनिवार्य, नोटिफिकेशन जारी 
दुनिया का पहला पिगी बैंक कहां बना, क्या सूअर बचत का प्रतीक होता है 
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं हुए, शासन ने बताया 
सिंधिया समर्थक उप चुनाव प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव 
सीएम शिवराज सिंह की अनुपस्थिति में 4 मंत्री मध्यप्रदेश सरकार चलाएंगे 
AIRTEL 52.6 लाख और VODAFONE-IDEA को 45.1 लाख यूजर्स का घाटा, JIO मुनाफे में
मध्य प्रदेश कोरोना: पॉजिटिविटी रेट आज भी 5%, हालात बेहद गंभीर 
मिस्र देश की रानियां कभी बूढ़ी क्यों नहीं होती थी, क्या उनके पास कोई फार्मूला था
भारत में फिर से लॉकडाउन या अनलॉक 3.0 की राहत, फैसला 27 जुलाई को 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!