भोपाल में एक्टर की लेट नाइट पार्टी में पुलिस का छापा, 26 लड़के 7 लड़कियां गिरफ्तार / BHOPAL NEWS

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश नायक के बेटे के कमर्शियल कॉम्पलेक्स में खुद को मॉडल एवं एक्टर बताने वाले नावेद खान की लेट नाइट पार्टी में भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने 26 लड़के एवं 7 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने बताया कि जहां कार्रवाई हुई वह कांप्लेक्स मेरे ही बेटे का है परंतु 3 महीने पहले मनोज रामचंदानी और उनके साथी जितेंद्र मनदानी ने किराए पर ले लिया है। इसके अलावा कॉन्प्लेक्स की सभी दुकानें भी किराए पर हैं।

नावेद खान (मॉडल-एक्टर) की लेट नाइट पार्टी पर पुलिस का छापा

क्राइम ब्रांच की टीम को शाहपुरा स्थित ऑरा मॉल के सामने एक कॉम्पलेक्स में देर रात करीब 12 बजे पार्टी किए जाने की सूचना मिली। क्राइम ब्रांच ने मौके पर दबिश दी, तो बड़ी संख्या में लड़के लड़कियां पार्टी कर रहे थे। एएसपी क्राइम ब्रांच गोपाल धाकड़ ने बताया कि निजामुद्दीन कॉलोनी, भेल निवासी नावेद खान पिता निसार खान ने यह पार्टी दी थी। उसने बताया कि वह मॉडल है और कई ब्रांड के लिए मॉडलिंग करता है। उसने इसके लिए मनोज रामचंदानी और उनके साथी जितेंद्र मनदानी से बुकिंग की थी। टीम ने मौके से 14 हुक्का, कई विदेशी शराब की बोतलें, 7 केक, 5 चार पहिया गाड़ी समेत अन्य सामान जब्त किए हैं। पुलिस की कार्रवाई सुबह 4 बजे तक चलती रही। इसके बाद टीम ने आगे की कार्रवाई के लिए मामला और आरोपियों को शाहपुरा पुलिस के हवाले कर दिया।

नावेद खान (मॉडल-एक्टर) प्रतिबंधित धारदार हथियार से केक काट रहा था

एएसपी धाकड़ के अनुसार नावेद इससे पहले एमपी नगर और पिपलानी पुलिस थाने में भी बंद हो चुका है। वह केक चाकू से नहीं बल्कि गुप्ती (तलवार जैसा दिखने वाला धारदार हथियार) से काटता था। उसने पार्टी के लिए एक दो नहीं बल्कि 7 अलग-अलग केक रखे थे। इन्हें उसने बारी-बारी से गुप्ती से ही काटा। 

नावेद खान सहित 26 लड़के और 7 लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस को मौके से मनोज और जितेंद्र तो नहीं मिले, लेकिन मैनेजर और कर्मचारी हाथ लग गए। इस मामले में पुलिस ने मैनेजर रवि और उसके साथ एक अन्य महिला कर्मचारी समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। इधर, पार्टी करने वाले नावेद समेत 26 लड़कों और 7 लड़कियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की गई।

भोपाल पुलिस से जारी सूचना में बताया गया है कि पब में उपस्थित लडके - लडकियां टेबल/कुर्सियों पर बैठे शराब और हुक्का पीते मिले लडके लडकियों से उनके नाम पता पूछे जो अपना नाम 1. मोहनीश पिता जमील उम्र. 27 नि0 अफजल कालोनी जिंसी जहाँगीराबाद 2. आमीर हसन पिता शमीम हसन उम्र 32 साल नि0 ताज कालोनी मॉडल स्कुल थाना शहाजानाबाद 3. हमदान पिता आफाक अहमद उम्र 22 साल नि0 निजामुद्दीन कालोनी थाना पिपलानी 4. आलोक सिंह राजपुत पिता लाल जी राजपुत उम्र 25 साल नि0  छत्रसाल नगर इन्द्रपुरी 5. मो0 उबेस पिता मो0 सफीक उम्र 28 साल नि0 मोचीयान गली जुमेराती भोपाल, 6.धर्मेन्द्र  पिता विजय राम उम्र 28 साल नि0 नेहरु स्कुल के पास अशोका गार्डन भोपाल, 7. फैज पिता चंदु शरीफ उम्र 28 साल नि0 अफजल कालोनी जिंसी जहाँगीराबाद, 8. मसनून पिता चांद खाँ उम्र 22 साल नि0 बैरखेड़ी चैराहा के पासए हलाली डेम के पास दीवान गंज रायसेन 9. अरसद बैग पिता जाहीद बैग उम्र 27 वर्ष नि0 इस्लामपुरा भोपाल 10. कुश गौर पिता मुन्ना लाल गौर उम्र 21 वर्ष सोनागिरी पिपलानी 11. शाहजीन पिता खलील खान उम्र 25 साल नि0  सोनागिरी एस.आईसी काम्पलेक्स पिपलानी भोपाल, 12. अयाज कुरैशी पिता शहजाद कुरैशी उम्र 27 साल नि0 चैकसे नगर बैरसिया रोड़ भोपाल, 13.मोनु बाथम पिता सोहन लाल उम्र.24 साल नि0 फतेहगढ तलैया भोपाल, 14. बाबर खान पिता जफर खान उम्र 27 साल नि0 शहगल टॉवर मारुती शोरुम के पास कोहेफिजा भोपाल 15.नवेद खान पिता निसार खान उम 26 साल नि0 निजामुद्दीन कालोनी पिपलानी, 16.ईशान पिता जहुर खान उम्र 27 साल नि0 फरहाज खाना जेजे शादी हॉल जहाँगीराबाद भोपाल, 17. समीउल्ला पिता सफी उल्ला उम्र 25 साल नि0 जदा कालोनी पुरानी जेल रोड़ भोपाल, 18. सय्यद अकबर अली पिता सैय्यद तकबीर उम्र 23 साल निवास एफ 3 आशा अपार्टमेंट सोफिया मस्जिद कोहेफिजा भोपाल 19.पंकज रजक पिता दिलीप रजक उम्र निवासी संजय नगर झुग्गियो के पास शाहजहानाबाद भोपाल, 20..अजय बाल्मीकी पिता दिलीप बाल्मीकी बाबा नगर शाहपुरा भोपाल झुग्गी नंवर 76 भोपाल 21, आशीष रजक पिता अशोक रजक निवासी झुग्गी बल्लभ भवन गेट के पास भोपाल  22. अमन मालवीय पिता सुरेश मालवीय मण्नण् 106राजीव नगर अयोध्या नगर भोपाल ए23..राजा यादव पिता रमेश यादव निवासी मण्नण् 100 अरेरा कालोनी 24. फेज अंसारी पिता साजिद असांरी नि0 घोडानक्कास भोपाल, 25. रोहित रजक पिता कमलेश रजक निवासी  सतपुडा भवन जहागीराबाद भोपाल, 26. कृरवि राय पिता पी के राय निवासी एल  55 सोनागिरी पिपलानी भोपाल महिला आरोपिया, 27. परिवर्तित नाम सोनाली दुवे पिता अविन्द्र दुवे नि0 25 ए.सेक्टर 28. प्रिन्सी सिंह नि0 मिनाल जेके रोड़ उम्र 34  29. सैफाली नि0 त्रिंलगा फार्चुन राइट भोपाल 30. सोनिया उम्र 20 साल निवासी गुल मोहर भोपाल  31. साक्षी शर्मा नि0  तुलसी नगर भोपाल 32. तनवी पांडे उम्र 31 साल नि0 शिवाये काम्प्लेक्स भोपाल 33. सानिया उम्र 27 साल निवासी गुल मोहर भोपाल का बताये ।

24 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

पशुपालक किसानों के लिए KCC: 1.80 लाख का लोन, बिना गारंटी
मिस्र देश की रानियां कभी बूढ़ी क्यों नहीं होती थी, क्या उनके पास कोई फार्मूला था
केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन की सूचना
ग्वालियर में बिजली बिल के लिए NGB प्रणाली शुरु
ताश के पत्तों में चौथे राजा की मूछें क्यों नहीं होती
OMG! एक पक्षी जो बिना पंख फड़फड़ाए 5 घंटे, 170 किलोमीटर उड़ता है
मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन
OMG! कोरोना पॉजिटिव मरीज की स्वस्थ होते ही मौत
सरकारी डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव लड़की का रेप कर रहा था, गिरफ्तार
सूर्य की धूप से बाल सफेद हो जाते हैं तो फिर त्वचा काली क्यों पड़ जाती है
भारतीय सिक्कों का कूटकरण क्या होता है, कितना गंभीर अपराध है

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !