संजय नगाइच जी, कहां है आपकी ईमानदारी? यह आठ वेयर हाउस आपको क्यों नहीं दिखे

Updesh Awasthee
भोपाल, 12 सितंबर 2026:
एमपी वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री संजय नगाइच का वह बयान तो आपको याद होगा जब उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस पर कार्रवाई का ऐलान करते हुए कहा था कि, उनके लिए सब समान है। वह ना तो जवाब में आते हैं और ना ही पक्षपात करते हैं। आज उनके पक्षपात का खुलासा हो गया। प्रतिष्ठित पत्रकार श्री राजेश गरवाल ने ऐसे आठ वेयरहाउस का खुलासा किया है, जो स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार और कदाचरण की श्रेणी में आते हैं। आज की तारीख में यह बिल्कुल नहीं कहा जा सकता कि श्री संजय नगाइच को इसकी जानकारी नहीं होगी। और यदि यह बात साबित हो जाती है तो श्री संजय नगाइच को पद के अयोग्य घोषित कर दिया जाना चाहिए। 

मध्य प्रदेश में वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अधिकारियों की लिस्ट

प्रतिष्ठित पत्रकार श्री राजेश गरवाल की इन्वेस्टीगेशन के अनुसार मध्य प्रदेश में वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन (MPWLC) के नीचे दिए गए अधिकारियों के परिवारजनों द्वारा वेयरहाउस का संचालन किया जा रहा है। कुछ अधिकारी तो अपनी पत्नी के नाम से वेयरहाउस चला रहे हैं, जबकि उनकी पत्नी को डिपार्टमेंट का पूरा नाम (मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग & लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन) भी याद नहीं है। इन सब का किराया करोड़ों रुपए में है। सबसे कम किराया 52 लाख है। अधिकारियों की लिस्ट इस प्रकार है:- 
  • श्री एस के पुरोहित (जनरल मैनेजर बिजनेस): दतिया में परिजनों के नाम दो वेयरहाउस। 
  • श्री रामेंद्र सिंह तोमर: 2024 में शाखा प्रबंधक भांडेर के पद से रिटायर हुए। पत्नी श्रीमती करुणा तोमर के नाम दो वेयरहाउस एक दतिया के भांडेर में और दूसरा गुना के आरोन में। 
  • श्री होशियार सिंह (ब्रांच मैनेजर पोरसा मुरैना): पत्नी श्रीमती शर्मा सिंह के नाम अंबा मुरैना में वेयर हाउस। 
  • श्री जमील कुरैशी (मैनेजर ब्यावर): आष्टा जिला सीहोर में वेयरहाउस। 
  • श्री राम अवतार मिश्रा (मैनेजर छतरपुर): पत्नी श्रीमती कविता मिश्रा के नाम मटूगंज में वेयर हाउस। 
  • श्री कमल बागरी (ब्रांच मैनेजर): पत्नी श्रीमती श्याम काली बागरी के नाम शारदा इंटरप्राइजेज नागौद सतना में वेयरहाउस। 
  • श्री जमुना प्रसाद (ब्रांच मैनेजर सिहोरा जबलपुर से रिटायर): श्यामपुर में सीताराम वेयरहाउस। 
  • श्री देवेंद्र कुशवाहा (ब्रांच मैनेजर शिवपुरी): नीरज गरिमा वेयरहाउस कोलार शिवपुरी में। 

क्या संजय नगाइच अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर रहे हैं?

श्री संजय नगाइच ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपने जीवन का लक्ष्य प्रण,पथ,अंत्योदय बताया है, लेकिन इस मामले के खुलासे के बाद श्री संजय नगाइच की ईमानदारी, प्रदेश के प्रति निष्ठा और जनता के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल खड़ा हो गया है। यह बात तो कोई नहीं मान सकता कि उनके डिपार्टमेंट में, उनके अपने अधिकारी वेयरहाउस का संचालन कर रहे हैं और अध्यक्ष को कुछ पता ही नहीं है। हालांकि जब पत्रकार श्री राजेश गरवाल ने, श्री संजय नगाइच से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने वही बयान दिया जो भ्रष्टाचार को संरक्षण हो देने वाले अधिकारी और नेता दिया करते हैं। उन्होंने कहा, अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने परिवार के नाम पर वेयरहाउस चलाकर लाभले रहा है, तो इससे संस्था की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठते हैं। जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

श्री संजय नगाइच की बयान में जो "अगर" शब्द का प्रयोग हुआ है, यही शब्द उनको संदिग्ध बनाता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!