भोपाल, 7 सितंबर 2026: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह की बयानबाजी से तो कुछ नहीं हुआ लेकिन, किसी ने पिछले महीने कहा था कि हम रास्ता ढूंढ रहे हैं और उम्मीद है कि हमें रास्ता मिल जाएगा। लगता है आज रास्ता मिल गया है। कर्मचारी चयन मंडल भोपाल ने सरकारी शिक्षकों की विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन से इनकार कर दिया है। अब मध्य प्रदेश सरकार के पास इस प्रकार की परीक्षा करवाने वाली कोई दूसरी एजेंसी ही नहीं है।
Good news for government teachers in MP, ESB refused to hold the TET
लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया, अगर TET (Teacher Eligibility Test) समेत परीक्षा आयोजित करानी पड़ी तो इसमें अधिक समय लग सकता है। इसलिए स्कूल शिक्षा विभाग TET और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य सभी विकल्पों पर भी विचार कर रहा है। उन्होंने बताया, कर्मचारी चयन मंडल ने सिर्फ ऑनलाइन परीक्षा कराने की बात कही है। परीक्षा के लिए किस एजेंसी को जिम्मेदारी दी जाएगी, यह शासन स्तर पर तय होगा। अभी ESB के माध्यम से एमपी ऑनलाइन पर परीक्षा फीस जमा कराने और आवेदन लेने की प्रक्रिया चल रही है। एमपी ऑनलाइन भी परीक्षा कराता है, लेकिन ऑफलाइन परीक्षा नहीं कराता। ऐसे में ऑफलाइन TET के लिए नई एजेंसी की जरूरत होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अभी दुबई में हैं और 9 सितंबर को भोपाल लौटेंगे। उनके लौटने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्कूल शिक्षा मंत्री से चर्चा के बाद परीक्षा कराने वाली नई एजेंसी को लेकर फैसला हो सकता है। लोग कह रहे हैं कि, सरकार के सामने PSC को परीक्षा की जिम्मेदारी देने का विकल्प भी है, लेकिन PSC का गठन किस प्रकार की परीक्षाओं के आयोजन के लिए हुआ ही नहीं है। वह मुख्य रूप से प्रशासनिक पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है। इसलिए अंतिम फैसला मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री के स्तर पर होगा।

