मध्य प्रदेश कांग्रेस में जयवर्धन सिंह और नकुल नाथ आमने-सामने / MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति के पंडितों ने 2023 में जिस मुकाबले की उम्मीद जताई थी, उसकी शुरुआत 2020 में ही हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के चिरंजीव जयवर्धन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के उत्तराधिकारी नकुल नाथ मैदान में आमने-सामने आ गए हैं। कांग्रेस में नाथ एंड कंपनी ने नकुल नाथ को 2023 के लिए मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित करना शुरू कर दिया है वहीं दूसरी ओर सिंह ब्रदर्स की ओर से जयवर्धन सिंह 2023 के लिए मुख्यमंत्री पद के दावेदार घोषित किए जा चुके हैं। 

इस वीडियो के कारण कांग्रेस की राजनीति में खुली गोलबंदी शुरू

सोशल मीडिया पर सिंह ब्रदर्स और नाथ कंपनी के समर्थकों के बीच खुली तकरार दिखाई देने लगी है। फिलहाल थोड़ी दायरे में हैं लेकिन कांग्रेस में दायरे और दीवारें कब टूट जाए कहा नहीं जा सकता। यह तकरार जयवर्धन सिंह के भोपाल में लगे होर्डिंग के जवाब में आए नकुल नाथ के बयान के बाद शुरू हुई है। 

भोपाल में लगाए गए होर्डिंग पोस्टर में जयवर्धन सिंह को मध्य प्रदेश का भावी मुख्यमंत्री बताया गया था। इस होर्डिंग के कारण कांग्रेस पार्टी के भीतर राजनीति में इतनी तेज उफान आया कि जयवर्धन सिंह को होर्डिंग लगाने वाले के खिलाफ पुलिस में शिकायत करनी पड़ी लेकिन इससे बात खत्म नहीं हुई। कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ ने कुछ पत्रकारों को बुलाकर बयान दिया कि सन्निकट मध्य प्रदेश उपचुनाव में युवाओं का निर्णय मैं करूंगा। इसके साथ उन्होंने यह भी जोड़ा कि जीतू पटवारी, जयवर्द्घन सिंह, हरि बघेल, सचिन यादव अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं का नेतृत्व मेरे साथ करेंगे। इसी के साथ हालात बिगड़ गए हैं। अब देखना यह है कि यह तकरार क्या-क्या रंग दिखाती है।

26 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

ग्वालियर में लड़की ने ब्लैकमेलर को मां का ATM और गहने तक दे दिए फिर भी नहीं माना 
मध्य प्रदेश के 38 जिलों में 5 दिन लगातार बारिश की संभावना 
ट्रैक्टर का साइलेंसर ऊपर की ओर क्यों होता है, कार की तरह पीछे, ट्रक की तरह साइड में क्यों नहीं 
ग्वालियर की सीमाएं सील, डॉक्टर सहित 59 कोरोना पॉजिटिव 
भोपाल में एक्टर की लेट नाइट पार्टी में पुलिस का छापा, 26 लड़के 7 लड़कियां गिरफ्तार 
जानिए, रत्ती में ऐसा क्या है जो हीरे-जवाहरात के लिए डिजिटल तराजु के बजाए उस पर भरोसा करते हैं 
IGNOU के सभी कोर्सेज के लिए TEE अनिवार्य, नोटिफिकेशन जारी 
दुनिया का पहला पिगी बैंक कहां बना, क्या सूअर बचत का प्रतीक होता है 
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं हुए, शासन ने बताया 
सिंधिया समर्थक उप चुनाव प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव 
सीएम शिवराज सिंह की अनुपस्थिति में 4 मंत्री मध्यप्रदेश सरकार चलाएंगे 
AIRTEL 52.6 लाख और VODAFONE-IDEA को 45.1 लाख यूजर्स का घाटा, JIO मुनाफे में
मध्य प्रदेश कोरोना: पॉजिटिविटी रेट आज भी 5%, हालात बेहद गंभीर 
मिस्र देश की रानियां कभी बूढ़ी क्यों नहीं होती थी, क्या उनके पास कोई फार्मूला था
भारत में फिर से लॉकडाउन या अनलॉक 3.0 की राहत, फैसला 27 जुलाई को 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!