भिंड में युवक ने पत्नी और ऑयल मिल संचालक की गोली मारकर हत्या की / MP NEWS

भिंड । मध्य प्रदेश के भिंड के मौ इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को गोलियों से उड़ा दिया है। उसके बाद जिले में कोहराम मच गया है। भिंड में अवैध संबंध की वजह से इस डबल मर्डर को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 

जानकारी के अनुसार मौ बाजार में रहने वाले आनंद यादव की पत्नी सरोज यादव के अवैध संबंध मोहल्ले में ही रहने वाले हरिओम अग्रवाल के साथ था। इस बात को लेकर आनंद और सरोज के बीच आए दिन विवाद भी होता रहता था। कई बार हरिओम अग्रवाल और सरोज को समझाइश भी दी गई लेकिन दोनों नहीं माने। रविवार की सुबह आनंद यादव पर इस बात को लेकर खून सवार हो गया। आनंद ने पहले अपनी पत्नी सरोज की घर में ही गोली मारकर हत्या की। इसके बाद आनंद सड़क पर निकल आया। सड़क पर उसे बाइक लेकर जाता हुआ हरिओम भी दिख गया। आनंद ने हरिओम को घेर गोली मार दी।

गोली लगते ही हरिओम अग्रवाल की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद आनंद मौके से फरार हो गया। वारदात की खबर मिलते ही मौ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवक ने गोली मारने से पूर्व मृतक ऑयल मिल संचालक पर धारदार हथियार से भी वार किए। वारदात रविवार अल सुबह की बताई जा रही है। ऑयल मिल संचालक हरिओम अग्रवाल पुत्र रामजीलाल अग्रवाल का शव घर के बाहर गली में पड़ा देखा गया। पुलिस ने दोनों शव उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। 

26 जुलाई को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

ग्वालियर में लड़की ने ब्लैकमेलर को मां का ATM और गहने तक दे दिए फिर भी नहीं माना 
मध्य प्रदेश के 38 जिलों में 5 दिन लगातार बारिश की संभावना 
ट्रैक्टर का साइलेंसर ऊपर की ओर क्यों होता है, कार की तरह पीछे, ट्रक की तरह साइड में क्यों नहीं 
ग्वालियर की सीमाएं सील, डॉक्टर सहित 59 कोरोना पॉजिटिव 
भोपाल में एक्टर की लेट नाइट पार्टी में पुलिस का छापा, 26 लड़के 7 लड़कियां गिरफ्तार 
जानिए, रत्ती में ऐसा क्या है जो हीरे-जवाहरात के लिए डिजिटल तराजु के बजाए उस पर भरोसा करते हैं 
IGNOU के सभी कोर्सेज के लिए TEE अनिवार्य, नोटिफिकेशन जारी 
दुनिया का पहला पिगी बैंक कहां बना, क्या सूअर बचत का प्रतीक होता है 
मध्य प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं हुए, शासन ने बताया 
सिंधिया समर्थक उप चुनाव प्रत्याशी कोरोना पॉजिटिव 
सीएम शिवराज सिंह की अनुपस्थिति में 4 मंत्री मध्यप्रदेश सरकार चलाएंगे 
AIRTEL 52.6 लाख और VODAFONE-IDEA को 45.1 लाख यूजर्स का घाटा, JIO मुनाफे में
मध्य प्रदेश कोरोना: पॉजिटिविटी रेट आज भी 5%, हालात बेहद गंभीर 
मिस्र देश की रानियां कभी बूढ़ी क्यों नहीं होती थी, क्या उनके पास कोई फार्मूला था
भारत में फिर से लॉकडाउन या अनलॉक 3.0 की राहत, फैसला 27 जुलाई को 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !