HARDA: भाजपा नेता ने पराई स्त्री से संबंध बना लिए थे, उसी के पति ने मार डाला - MP NEWS

NEWS ROOM
हरदा।
 मध्य प्रदेश के हरदा जिले के सोनखेड़ी में खेत में भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष गाेविंद पिता लक्ष्मीनारायण घटेला के अंधेकत्ल का आरोपी पकड़ाया। प्रेम-प्रसंग के चलते भाजपा नेता गोविंद की कुल्हाड़ी मार हत्या की गई। वारदात के 8 दिन बाद आरोपी रामनिवास उईके पिता चंपालाल उईके निवासी लिमोटा जिला सीहोर को हरदा पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

शुक्रवार शाम 4 बजे एसपी मनीष अग्रवाल ने खुलासा किया। एसपी ने बताया आरोपी रामनिवास की सोनखेड़ी गांव में ससुराल है। दो माह से सोनखेड़ी में ही पत्नी, बच्चों के साथ रह रहा था। आरोपी की पत्नी और मृतक गोविंद दोनों एक-दूसरे के संपर्क में कुछ महीने से थे। आरोपी की पत्नी मृतक के खेत भी उससे मिलने जाती थी। आरोपी इस बात से नाराज था। इसलिए उसने 26 मई की रात 12 बजे खेत पहुंच वहां सो रहे भाजपा नेता गोविंद घटेला(जाट) की हत्या कर फरार हो गया।

खेत में मूंग फसल लगी होने से ढ़ाई-तीन माह से रोजाना रखवाली के लिए मृतक गोविंद खेत में ही साेता था। मई के आखिरी सप्ताह में मूंग फसल कट गई। दो दिन खेत में ओर सोने वाला था। जिसके बाद घर पर सोता। आरोपी रामनिवास को यह जानकारी थी। उसने 26-27 मई की रात 12 बजे खेत में पहुंचा। जहां गोविंद खटिया पर सो रहा था। आरोपी ने गोविंद की गर्दन पर दो बार कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक का चेहरा कंबल ढंककर चला गया।

भाजपा नेता गोविंद की हत्या को किसी ने देखा नहीं था। पुलिस के लिए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करना बड़ी चुनौती रहा। एसपी अग्रवाल ने बताया हत्या के मामले में ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले गांव के रामनिवास उइके ने रातभर घर से बाहर रहने की बात को लेकर पत्नी से मारपीट करने की बात कही। नाराज होकर पत्नी बुदनी काम करने चली गई। मृतक की काल डिटेल में भी रामनिवास की पत्नि के मोबाइल नंबर पर लगातार बातचीत होना पाया गया। 

पुलिस ने आदिवासी मजदूर रामनिवास से पत्नी की पिटाई करने का कारण पूछा। आरोपी रामनिवास ने बताया मेरी पत्नी और गोविंद दोनों एक-दूसरे के संपर्क में रहे। मोबाइल पर दोनों की बातचीत होती थी। एक बार मैंने पत्नी को गोविंद के खेत से रात में आते देखा था। एक बार पूरी रात वहां घर से गायब रही। जिससे गुस्सा होकर मैंने पत्नी की पिटाई की। आरो पी रामनिवास गोविंद से बदला लेना चाहता था। इसलिए उसने हत्या की। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया।

04 जून को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार


महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!