BHOPAL में एक और बेरोजगार की मौत, रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत शव मिला - HINDI NEWS

0
भोपाल
। मध्य प्रदेश में बेरोजगारों की आत्महत्या एवं संदिग्ध मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी भोपाल में एक और बेरोजगार की मौत हो गई। उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत स्थिति में मिली है। घर से इंटरव्यू देने निकला था। माना जा रहा है कि नौकरी नहीं मिली इसलिए उसने आत्महत्या कर ली होगी।

मंडीदीप की फैक्ट्री में इंटरव्यू देने निकला था

पुलिस के मुताबिक ग्राम भोजपुर रायसेन निवासी 20 वर्षीय शुभम कीर बेरोजगार था। मंगलवार को वह मंडीदीप स्थित फैक्ट्री में नौकरी की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर करीब 11 बजे वह मंडीदीप पहुंचा। मंगलवार शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि मिसरोद के रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा है। 

पहली बार घर से बाइक लेकर नहीं गया था

मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास मोबाइल फोन, दस्तावेज मिले, जिससे उसकी पहचान शुभम कीर के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घटनास्थल पर बुलाया। परिजनों ने बताया कि वह नौकरी को लेकर काफी तनाव में रहता था। परिजनों ने यह भी बताया कि वैसे वह हमेशा बाइक लेकर ही निकलता था, लेकिन उस दिन वह बाइक लेकर नहीं गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

08 अप्रैल को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!